Translate

BUY NOTES

BUY NOTES

bones of upper limb

bones of upper limb

HUMERUS

Position & Structure

यह upper limb की सबसे long , big bone है।

इस bone में दो Ends तथा एक Shaft होता है।

1. Upper end of humerus

humerus के upper end में Head , Neck , Greater tubercle तथा Lesser tubercle रचनाएँ स्थित होती है

  • (A) Head of humerus :- इसका head 1/3 Rounded होता है तथा scapula की Glenoid cavity में Fit रहता है तथा Shoulder joint बनाता है।
  • (B) Neck of humerus :- head के तुरन्त नीचे का part कुछ narrow होता है जो Neck कहलाता है।
  • (C) Greater & Lesser tuberosity :- Neck के नीचे दो उभार होते हैं। first उभार थोड़ा big होता है और upper end के बाहर की ओर होता है उसे Greater tuberosity कहते है तथा Lesser tuberosity कहलाता है।
  • (D) Bicipital Groove :- Greater तथा Lesser Tuberosity के मध्य एक Groove होती है जिसे Bicipital groove कहते हैं। इससे Biceps Muscle की Tendon जुड़ी होती है।

Important note :- उभारों के नीचे यह humerus bone थोड़ी narrow होती है जहा Fractured होने की अधिक संभावना रहती है। अतः इस part को Surgical neck कहते हैं।

2. Shaft of humerus

  • shaft humerus bone का Cylindrical middle part होता है, जिसके ऊपर Upper end तथा नीचे Lower end होता है।
  • यह part नीचे की तरफ Flat होता हैं इसके Lateral part में कुछ उभार होते हैं , जिसे Rough tubercle कहते हैं यहीं पर Deltoid muscle जुड़ती है।
  • shaft के इस surface stage एक Groove होती है जिसे Radial groove कहते हैं जिसमें से होकर Radial nerve गुजरती है।

3. Lower end of humerus

  • यह humerus का नीचे का broad and flat part होता है।
  • इसके lower part में forearm की Bones से joint के लिए Joint surface होता है।
  • इस joint के surface का intermediate part Trochlea तथा lateral part Capitulum कहलाता है। Trochlea UIna Bone से जुड़ा होता है तथा Capitulum Radius bone से जुड़ता है।
  • humerus bone के lower end के Joint surface के दोनों ओर muscles से जुड़ने के लिए दो epicondyle होते हैं। जिन्हें Lateral तथा Medial epicondyle कहते हैं।

ULNA BONE

Position & Structure

  • यह Forearm की bone है, जो Radius bone से long होती है।
  • ulna bone का शीर्ष Lower end पर स्थित होता है।
  • ulna bone में दो Ends तथा एक Shaft होता है।

1. Upper end of ulna bone

यह hard तथा मोटा end होता है।

Elbow Joint इसी end पर बनती है। इस end में निम्न दो process होते हैं-

(A) coronoid process :- जब elbow को मोड़ते हैं तब यह process humerus bone के coronoid Fossa में fit रहता है। ये process olecranon process से थोड़ा small होता है।

(B) Olecranon Process:- यह process पीछे से ऊपर की ओर निकला हुआ दीखाई देता है जो elbow को सीधी position में humerus bone के olecranon fossa में fit होता है।

2. Shaft of ulna bone

  • shaft ulna bone का middle part बनाता है।
  • ह lower end की ओर narrow हो जाता है।
  • Wrist तथा fingers की movement करने वाली muscles shaft से जुड़ी रहती है।
  • इसके अलावा shaft में Lateral , posterior तथा anterior three Border स्थित होते हैं।

3. Lower end of ulna bone

  • यह ulna bone के upper end से थोड़ा small होता है।
  • इसमें दो process होते हैं।
  • एक small rounded process तथा दूसरा Styloid process । जिनमें ligament जुड़े रहते हैं।

RADIUS BONE

Position & Structure

radius bone Forearm की Lateral bone है। इसमें दो end तथा एक shaft होता है, जो निम्न है-

1. Upper End

  • radius bone का upper end small होता है जिसे Head कहते हैं।
  • यह button की shape जैसा दिखाई देता है।
  • यह part humerus bone के Capitulum से जुड़ा होता है।
  • head के नीचे radius bone की Neck स्थित होती है।
  • Neck के नीचे Radial tuburosity स्थित होती है जहा पर Biceps muscle जुड़ती है।

2. Shaft

  • यह radius bone का middle part होता है, जो lower end तक flat होता है।
  • यह बाहर की ओर से थोड़ा मुड़ा हुआ होता है तथा अनेक Surfaces में विभक्त रहता है।
  • ulna bone की तरह इसमें भी anterior surface तथा posterior surface पर muscle जुड़ी होती है।

3. Lower End

  • यह radius bone का broad part होता है।
  • इसका lower end Scaphoid bone तथा Lunate bone से जुड़कर wrist joint बनाता है।
  • इस end पर five surfaces स्थित होती है, जिसे Anterior , Posterior , Medial , Lateral तथा Inferior सतह कहते हैं।

CARPAL BONES

Position & Structure

  • carpal bones को Wrist bone भी कहते हैं।
  • ये wrist joint बनाती है।
  • ये bone प्रत्येक wrist में 8 होती है।
  • ये Irregular shaped की bones होती है, जो आपस में एक-दूसरे से जुड़ी होती है।
  • ये 8 bones दो Rows में स्थित होती है। प्रत्येक row में 4 bones होती है जो निम्न है-

(A) Proximal row :-

इस row में स्थित bones के नाम निम्न है__

  • 1. Scaphoid - इसका shape Boat जैसा होता है।
  • 2. Lunate - यह semi-lunar shape की होती है।
  • 3. Triquetral - यह Pyramid shape की होती है।
  • 4. Pisiform - यह pea के shape की होती है।

(B) Distal row:-

यह row में स्थित 4 bones निम्न हैं-

  • 1. Trapezium - यह quadrilateral shape की bone होती है।
  • 2. Trapezoid - यह shoes के shape की bone होती है।
  • 3. Capitate - यह थोड़ी round shape होती है।
  • 4. Hamate - यह Hooked shape की होती है।

METACARPAL BONES

Position & Structure

  • इन्हें Bones of palm भी कहते हैं।
  • ये प्रत्येक palm में 5 - 5 और कुल 10 होती है।
  • प्रत्येक bone में दो end तथा एक Shaft होता है।
  • इन bones का एक end carpal bones से तथा दूसरा end Phalanges से जुड़ा होता है।
  • अन्य bones की भांति इन bones में भी head , shaft तथा base होते हैं।

PHALANGES

  • इन bones को Finger's bone भी कहते हैं।
  • इनकी संख्या प्रत्येक hand में 14-14 होती है।
  • ये प्रत्येक finger में 3 तथा thumb में 2 होती है।
  • इन bones में भी एक shaft तथा दो Ends होते हैं।
  • ये bones metacarpal bones से आपस में जुड़ी होती है।