Translate

BUY NOTES

BUY NOTES
anatomy and phisiology लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
anatomy and phisiology लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Human Anatomy and physiology

 




 Human Anatomy and physiology 


जिस टॉपिक को आप पढना चाहते हो उस पर क्लिक करे 

pdf  की नई अपडेट पाने के लिए whatsapp no. 7891738075


1. Cell :-  
2. Tissue :-
3. Blood :-
6. lymphatic system

DIFFERENT JOINTS OF HUMAN BODY

DIFFERENT JOINTS OF HUMAN BODY

1. Joints of skull

(A) Atlanto-occipital joint :- यह joint Atlas तथा Occipital bone के बीच पायी जाती है।

(B) Temporo-mandibular joint :- यह joint Temporal bone तथा Mandibular bone के बीच पायी जाती है।

2. Joints of ribs & Sternum

(A) Manubrio sternal joint :- यह joint Manubrium तथा Sternal bone के बीच बनता है।

(B) Xiphisternal joint :- यह joint Xiphoid process तथा Sternum के बीच बनता है।

3. Joints of upper limbs

(A) Sterno-clavicular joint :- यह joint Clavicle के End तथा Sternum के बीच पाया जाता है।

(B) Acromio-clavicular joint :- यह joint Clavicle के outer end तथा Acromial Process के बीच पाया जाता है।

(C) Shoulder joint :-

  • इसे स्कन्ध सन्धि अथवा humerus-scapula joint भी कहते हैं।
  • यह एक Ball & Socket प्रकार की joint है।
  • body की अन्य joints की तुलना में इसमें अधिक free movement होती है।
  • इस joint में humerus bone का rounded head Scapula bone की Glenoid cavity में fit होता है।
  • ये bones Ligaments द्वारा आपस में जुड़ी रहती हैं।
  • इन ligaments के चारों ओर Capsule बनता है। Capsule ligaments ढीले होने के कारण all direction में movement करते हैं।
  • biceps muscle का long Tendons Intra Capsular Ligomate का कार्य करता है।
  • यह humerus की tuberosity के बीच bicipital groove से joint की cavity में enter करता है। जिससे joint में Free movement रहता है।

(D) Elbow Joint :-

  • यह joint एक Hinge joint का प्रकार है।
  • यह joint humerus ulna joint का प्रमुख part है।
  • यह humerus के lower end के troclear surface Capitulum तथा ulna के troclear notch के बीच की joint है।
  • इस joint को anterior, posterior, lateral ligaments द्वारा support मिलता है।
  • elbow joint में Extension तथा Flexion movement होती है।

(E) Radio-ulnar joint :-

  • यह Pivot joint का प्रकार है।
  • यह joint radius bone तथा ulna bone के बीच बनता है।
  • इस प्रकार की joint से बने joint capsule annular ligament द्वारा आपस में जुड़ते है।
  • इस joint में radius ulna bone पर freely move होती है।
  • इस joints में pronation & supination गतियाँ सम्भव है।

(F) Wrist joint :-

  • यह Condyloid joint का प्रकार है।
  • इसे Radio-carpal joint भी कहते हैं।
  • इस joint में flexion , extension , adduction तथा abduction movement होती हैं।

4. Joints of hand & Fingers

(A) Carpal joints :-

  • यह joint Gliding joint का प्रकार है।
  • carpal joint आपस में बहुत सटी होती हैं।
  • ये flat surfaces एक-दूसरे पर आसानी से glide करती हैं।
  • इसे flexion तथा extension की movement कम सम्भव है।

(B) Carpo-metacarpal joints :-

  • यह Gliding प्रकार की joint है।
  • ये joints carpal bones के distal end तथा metacarpal bone के proximal end से मिलकर बनने वाली joint हैं।
(C) Inter-metacarpal joints :-

  • यह joint metacarpal bones के बीच पाई जाती है।

(D) Metacarpo-phallengeal joints :-

  • यह joint metacarpal bones तथा phalangeas के बीच पाई जाती है।

(E) Interphalangeal joints :-

  • ये joints Phalanges bones के बीच पाई जाती है।

5. Joints of lower limbs

(A) Hip joint :-

  • यह Ball & Socket प्रकार की joint है।
  • इसे buttocks का joint भी कहते हैं।
  • इस joint में femur का head innominate bone के Acetabulam से connect रहता है।
  • इस joint में जुड़ने वाली bones की surfaces articular cartilage से ढंकी रहती है।
  • synovial membrane Acetabulam के चारों ओर स्थित होती है जो कि synovial fluid secreted कर articular surface को smooth बनाये रखने का function करती है।
  • इस joint में flexion , extension , adduction तथा abduction movement सम्भव है।

(B) Knee Joint

  • यह Hinge प्रकार की joint है।
  • यह joint femur bone के condyle व tibia bone के condyle के जुड़ने से तथा patella bone के posterior surface से femur bone की patellar surface के मिलने से बनती है।
  • Joint capsule quadriceps femoris muscle की tendon से निर्मित होता है जो support provide करता है।
  • joint के भीतर दो Cruciate ligaments पाये जाते है ये joint को stability provide करते है।
  • knee joint में स्थित Synovial membrane सबसे बड़ी होती है जिसके द्वारा synovial fluid भरा होता है जिसका मुख्य कार्य friction कम करना है।

(C) Tibio-fibular joint

  • यह joint tibia तथा fibula bone के बीच पाई जाती है।

(D) Ankle joint

  • इसे Gulf joint भी कहते हैं।
  • यह joint tibia bone के lower end , fibula bone के lower end तथा tibia-fibular ligament से बनी socket में talus bone के Body में fit होने से बनती है।
  • इस joint में flexion and extension movements होती है।

6. Joints of foot

(A) tarsal joints

  • यह संसी प्रकार की joint है।
  • यह joint tarsal bones के बीच पाई जाती है।
  • इस प्रकार की joints में feet medially तथा laterally आसानी से move कर सकते है।

(B) Tarso-metatarsal joint

  • ये joint tarsal bone तथा metatarsal bone के जुड़ने से बनती है।
  • इस प्रकार की joint में Slightly movements होता है।

(C) Inter-metatarsal joint

  • ये joints metatarsal bones के आपस में जुड़ने से बनती है।

(D) Metatarso-phalangeal joints

  • ये joints metatarsal bones तथा phlangeus के जुड़ने से बनती है।

(E) Interphalangeal joints

  • ये joints foot की phlangeus bones के आपस में जुड़ने से बनती है।
  • इस प्रकार की joints में flexion and extension movements होती है।


classification of human body joint

joint

INTRODUCTION

"जब दो या दो से अधिक bones किसी स्थान पर मिलती है या जुड़ती है, उसे joint कहते हैं।

"science की वह branch जिसमें joints का study किया जाता है Arthrology कहलाता है।"

CLASSIFICATION OF JOINTS

joints का classification structure के base पर किया जाता है।

मुख्य रूप से joint three type की होती हैं-

1. FIBROUS JOINTS

  • इस प्रकार की joint को Immovable joint भी कहते हैं क्योंकि bones के बीच किसी भी प्रकार की movement नहीं होती है।
  • इनमें Joint cavity का अभाव रहता है। इस प्रकार की joint में bones fibrous tissue द्वारा associate रहती हैं।

Examples

A . Suture - यह joint Cranial bones के बीच पाई जाती है।

B. Syndesmosis - इस प्रकार की joint में bones आपस में fibrous connective tissue द्वारा जुड़ी होती है। जैसे - Inferior tibia fibular joints

C. Gomphosis - जैसे tooth का mandible एवं maxilla socket से जुड़ना।

2. CARTILAGINOUS JOINTS

  • इस प्रकार की joints में bones के बीच कम movement होती है, अतः इन्हें Slightly Movable Joint भी कहते हैं।
  • इस प्रकार की joints में hyaline cartilage तथा fibro-cartilage पाए जाते हैं।

examples

(A) Pubic symphysis joint

(B) Intervertebral joints

(C) Sterno-Manubrium joint

3. SYNOVIAL JOINTS

  • इस प्रकार की joints में bones के बीच पूर्ण movement होती है, अतः इन्हें Freely movable joint कहते हैं।

examples

Shoulder joint , Hip joint , Elbow joint , Knee joint आदि।

CHARACTERISTICS OF SYNOVIAL JOINTS

synovial joints में विशेष विशेषताएँ पाई जाती है जो इसे अन्य joints से अलग करती हैं। ये विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • 1. synovial joints एक प्रकार की Movable joint है।
  • 2. इस joint में bones cartilage द्वारा cover होती हैं।
  • 3. joint fibrous tissues से बने एक Capsule द्वारा cover रहती हैं
  • 4. इस capsule के भीतर का स्थान एक cavity द्वारा ढका होता है जिसे Synovial cavity कहते हैं।
  • 5. Synovial cavity के चारों ओर एक membrane पाई जाती है जिसे Synovial membrane कहते हैं।
  • 6. इस Synovial membrane द्वारा thick viscous liquid पदार्थ secreted होता है जिसे Synovial fluid कहते हैं।
  • 7. यह Synovial fluid joint को चिकना रखते हैं तथा friction से बचाते हैं।

TYPES OF SYNOVIAL JOINT

synovial joints मुख्य रूप से six type की होती हैं।

1. Ball & Socket joints :-

  • इस joint में एक bone का Round end दूसरी bone की Cavity में फिट रहता है।
  • इस joint में सभी दिशा में movement संभव है।

exa - Shoulder joint , Hip joint आदि।

2. Hinge joints :-

  • इस प्रकार की joint में एक bone का गोल पृष्ठ दूसरी bone के छोर से जुड़ता है।
  • इस प्रकार की joint में movement केवल एक ही direction में सम्भव है।

exa - कोहनी की सन्धि (Elbowjoint). घुटने की संधि (Knee joint) आदि।

3. Gliding joints :-

  • इस प्रकार की joint में bone की दो flat surface एक दूसरे पर फिसलती हैं।

exa - Carpal joints , Tarsal joints

4. Pivot joints :-

  • इसमें एक bone की rounded surface दूसरी bone से ring बनाते हुए जुड़ी होती है।
  • इस प्रकार की joint में अक्ष के चारों ओर Rotation सम्भव है।

exa - Atlanto-axial joint , Radio-Ulnar Joint

5. Condyloid joints :-

  • यह Hinge joint के समान joint है।
  • इस joint में antero-posterior तथा lateral दो direction में movement सम्भव हैं।

exa - Temporo-mandibular joint ,

6. Saddle joints :-

  • इस प्रकार की joint में एक bone का convex end दूसरी bone के concave end से जुड़कर joint बनाता है।
  • इस joint में free movement असम्भव है।

exa - 1st metacarpal bone की joint , trapezium bone के बीच की joint ।

MOVEMENTS AT SYNOVIAL JOINTS

synovial joints द्वारा निम्नलिखित गतियाँ होती है-

Extension -:

 जब किसी जॉइंट का एंगल increase होता है।





Flexion -:

 जब किसी जॉइंट का एंगल कम होता है।

Adduction -: 

 movement mid-line की तरफ।





Abduction-:

 जब कोई मूवमेंट बॉडी के मिडलाइन से दूर की तरफ होती है।

Rotation -:

  जब कोई बॉडी पार्ट अपने खुद के अक्ष के चारों ओर घूमता है। 

Pronation -: 

 anterior position से पोस्टीरियर पोजिशन की तरफ घूमना।





Supination -: 

पोस्टीरियर पोजीशन से इंटीरियर पोजीशन की तरफ घूमना।


bones of upper limb

bones of upper limb

HUMERUS

Position & Structure

यह upper limb की सबसे long , big bone है।

इस bone में दो Ends तथा एक Shaft होता है।

1. Upper end of humerus

humerus के upper end में Head , Neck , Greater tubercle तथा Lesser tubercle रचनाएँ स्थित होती है

  • (A) Head of humerus :- इसका head 1/3 Rounded होता है तथा scapula की Glenoid cavity में Fit रहता है तथा Shoulder joint बनाता है।
  • (B) Neck of humerus :- head के तुरन्त नीचे का part कुछ narrow होता है जो Neck कहलाता है।
  • (C) Greater & Lesser tuberosity :- Neck के नीचे दो उभार होते हैं। first उभार थोड़ा big होता है और upper end के बाहर की ओर होता है उसे Greater tuberosity कहते है तथा Lesser tuberosity कहलाता है।
  • (D) Bicipital Groove :- Greater तथा Lesser Tuberosity के मध्य एक Groove होती है जिसे Bicipital groove कहते हैं। इससे Biceps Muscle की Tendon जुड़ी होती है।

Important note :- उभारों के नीचे यह humerus bone थोड़ी narrow होती है जहा Fractured होने की अधिक संभावना रहती है। अतः इस part को Surgical neck कहते हैं।

2. Shaft of humerus

  • shaft humerus bone का Cylindrical middle part होता है, जिसके ऊपर Upper end तथा नीचे Lower end होता है।
  • यह part नीचे की तरफ Flat होता हैं इसके Lateral part में कुछ उभार होते हैं , जिसे Rough tubercle कहते हैं यहीं पर Deltoid muscle जुड़ती है।
  • shaft के इस surface stage एक Groove होती है जिसे Radial groove कहते हैं जिसमें से होकर Radial nerve गुजरती है।

3. Lower end of humerus

  • यह humerus का नीचे का broad and flat part होता है।
  • इसके lower part में forearm की Bones से joint के लिए Joint surface होता है।
  • इस joint के surface का intermediate part Trochlea तथा lateral part Capitulum कहलाता है। Trochlea UIna Bone से जुड़ा होता है तथा Capitulum Radius bone से जुड़ता है।
  • humerus bone के lower end के Joint surface के दोनों ओर muscles से जुड़ने के लिए दो epicondyle होते हैं। जिन्हें Lateral तथा Medial epicondyle कहते हैं।

ULNA BONE

Position & Structure

  • यह Forearm की bone है, जो Radius bone से long होती है।
  • ulna bone का शीर्ष Lower end पर स्थित होता है।
  • ulna bone में दो Ends तथा एक Shaft होता है।

1. Upper end of ulna bone

यह hard तथा मोटा end होता है।

Elbow Joint इसी end पर बनती है। इस end में निम्न दो process होते हैं-

(A) coronoid process :- जब elbow को मोड़ते हैं तब यह process humerus bone के coronoid Fossa में fit रहता है। ये process olecranon process से थोड़ा small होता है।

(B) Olecranon Process:- यह process पीछे से ऊपर की ओर निकला हुआ दीखाई देता है जो elbow को सीधी position में humerus bone के olecranon fossa में fit होता है।

2. Shaft of ulna bone

  • shaft ulna bone का middle part बनाता है।
  • ह lower end की ओर narrow हो जाता है।
  • Wrist तथा fingers की movement करने वाली muscles shaft से जुड़ी रहती है।
  • इसके अलावा shaft में Lateral , posterior तथा anterior three Border स्थित होते हैं।

3. Lower end of ulna bone

  • यह ulna bone के upper end से थोड़ा small होता है।
  • इसमें दो process होते हैं।
  • एक small rounded process तथा दूसरा Styloid process । जिनमें ligament जुड़े रहते हैं।

RADIUS BONE

Position & Structure

radius bone Forearm की Lateral bone है। इसमें दो end तथा एक shaft होता है, जो निम्न है-

1. Upper End

  • radius bone का upper end small होता है जिसे Head कहते हैं।
  • यह button की shape जैसा दिखाई देता है।
  • यह part humerus bone के Capitulum से जुड़ा होता है।
  • head के नीचे radius bone की Neck स्थित होती है।
  • Neck के नीचे Radial tuburosity स्थित होती है जहा पर Biceps muscle जुड़ती है।

2. Shaft

  • यह radius bone का middle part होता है, जो lower end तक flat होता है।
  • यह बाहर की ओर से थोड़ा मुड़ा हुआ होता है तथा अनेक Surfaces में विभक्त रहता है।
  • ulna bone की तरह इसमें भी anterior surface तथा posterior surface पर muscle जुड़ी होती है।

3. Lower End

  • यह radius bone का broad part होता है।
  • इसका lower end Scaphoid bone तथा Lunate bone से जुड़कर wrist joint बनाता है।
  • इस end पर five surfaces स्थित होती है, जिसे Anterior , Posterior , Medial , Lateral तथा Inferior सतह कहते हैं।

CARPAL BONES

Position & Structure

  • carpal bones को Wrist bone भी कहते हैं।
  • ये wrist joint बनाती है।
  • ये bone प्रत्येक wrist में 8 होती है।
  • ये Irregular shaped की bones होती है, जो आपस में एक-दूसरे से जुड़ी होती है।
  • ये 8 bones दो Rows में स्थित होती है। प्रत्येक row में 4 bones होती है जो निम्न है-

(A) Proximal row :-

इस row में स्थित bones के नाम निम्न है__

  • 1. Scaphoid - इसका shape Boat जैसा होता है।
  • 2. Lunate - यह semi-lunar shape की होती है।
  • 3. Triquetral - यह Pyramid shape की होती है।
  • 4. Pisiform - यह pea के shape की होती है।

(B) Distal row:-

यह row में स्थित 4 bones निम्न हैं-

  • 1. Trapezium - यह quadrilateral shape की bone होती है।
  • 2. Trapezoid - यह shoes के shape की bone होती है।
  • 3. Capitate - यह थोड़ी round shape होती है।
  • 4. Hamate - यह Hooked shape की होती है।

METACARPAL BONES

Position & Structure

  • इन्हें Bones of palm भी कहते हैं।
  • ये प्रत्येक palm में 5 - 5 और कुल 10 होती है।
  • प्रत्येक bone में दो end तथा एक Shaft होता है।
  • इन bones का एक end carpal bones से तथा दूसरा end Phalanges से जुड़ा होता है।
  • अन्य bones की भांति इन bones में भी head , shaft तथा base होते हैं।

PHALANGES

  • इन bones को Finger's bone भी कहते हैं।
  • इनकी संख्या प्रत्येक hand में 14-14 होती है।
  • ये प्रत्येक finger में 3 तथा thumb में 2 होती है।
  • इन bones में भी एक shaft तथा दो Ends होते हैं।
  • ये bones metacarpal bones से आपस में जुड़ी होती है।


BONES OF THE LOWER LIMBS

BONES OF THE LOWER LIMBS

Pelvic Girdle

  • innominate bone pelvic girdle बनाने में सहायक होती है।
  • दोनों innominate bones सामने की ओर आपस में Pubic symphysis पर जुड़ी रहती है। ।
  • ये दोनों bones pelvic girdle का अधिकांश भाग बनाती हैं -
  • innominate bone एक चपटी अस्थि होती है।
  • जो एक दूसरे से acetabulum पर जुड़ती है, जहाँ femur का head fit होता है।
  • इसका निर्माण three bones से होता है।
  • यह acetabulum से जुड़ती है।
  • acetabulum के external surface पर cup के shape की एक cavity होती है।

innominate निम्नलिखित bone part से बना होता है-

1. Ilium

इसके निम्न part होते हैं-

a. two surfaces

b. Crest

c. Sacrum

  • यह curved होती है।
  • इसका upper expand part Iliac crest कहलाता है।
  • इसमें Abdominal muscles तथा Latissimus dorsi मुख्य muscle जुड़ती है।
  • यह bone एक point पर समाप्त होती है।
  • इसे Anterior iliac spine भी कहा जाता है। पीछे यह bone Posterior iliac spine में समाप्त होती है।
  • दो Posterior spine के बीच का पृष्ठ secrum के लिए joint surface बनाता है।
  • इन joint के नीचे Greater sciatic notch स्थित होता है।
  • जिससे greater Sciatic nerve pelvic से thigh में enter होती है।

2. Pubis

  • यह innominate bone का Lower part होता है।
  • यह एक body तथा दो Ramus की बनी होती है।
  • Body square होती है।
  • pubis bones Pubic symphysis पर जुड़ी रहती है।
  • जिसमें कुछ movement पायी जाती है।

3. Ischium

  • यह bone का सबसे Hard part है।
  • ischium की tuberosity सबसे नीचे स्थित होती है।
  • बैठते समय Trunk इस पर टिकता है।
  • Obturator foramen द्वारा ischium और pubis से अलग रहती है।

Obturator Foramen

  • यह acetabulum के नीचे स्थित बड़ा elliptical hole होता है।
  • इसकी girth pubis तथा ischium द्वारा बनती हैं
  • यह एक membrane द्वारा fill रहता है।

Acetabulum

  • यह एक cup की shape की Cavity है।
  • यह तीन bones की joints द्वारा बनती है।
  • pubis का anterior part बनाती है।
  • ilium upper part बनाती है।
  • ischium posterior का part बनाती है।
  • acetabulum femur से जुड़कर Hip Joint बनाता है।

Femur

  • femur body की सबसे strong तथा long bone है।
  • इसे Thigh bone भी कहते हैं।
  • यह ऊपर से acetabulum के साथ जुड़कर Hip joint बनाती है तथा नीचे tibia bone के साथ जुड़कर Knee joint बनाती है।
  • femur में एक Shaft तथा दो Ends होते हैं।

Upper end of femur

femur के upper end में Head , Neck , Greater throchenter रचनाएँ स्थित होती है जो निम्न हैं-

(A) Head of femur :-

femur का head Globular होता है।

यह pelvic bone में स्थित Acetabulum से जुड़कर Hip joint बनाता है।

(B) Neck of femur :-

Femur के head के नीचे neck स्थित होती है जो थोड़ी narrow होती है।

(C) Greater trochenter :-

यह femur bone के upper part में स्थित उभार होता है जो shaft से मिलता है।

(D) Lesser trochenter :-

यह थोड़ा सा तिरछापन लिये होता है जो femur की neck के पीछे स्थित होता है।

(E) Inter trochenter line :-

यह एक imaginary line होती है तो femur की neck के anterior surface से shaft तक स्थित होती है।

Shaft of femur

  • यह femur bone का मध्य Cylindrical part होता है।
  • यह part बीच में narrow तथा ऊपर तथा नीचे चौड़ा होता है।

Lower end of femur

  • यह femur bone का Expended part होता है।
  • यह tibia bone के साथ जुड़कर Knee joint बनाता है।
  • इसमें दो Condyle स्थित होते हैं जिन्हें Medial तथा Lateral Condyles कहते हैं।

(A) Lateral condyle :-

  • यह femur bone का flat part होता है।
  • यह Medial Condyle से small लेकिन strong होता है।

(B) Medial condyle :-

  • यह Convex होता है।
  • इसमें Prominent स्थित होते हैं जिन्हें epicondyle कहते हैं।
  • इन दोनों condyle से muscles जुड़ी होती है।
  • ये posterior surface पर Inter Condylar Fossa के द्वारा separate दिखाई देते हैं।

Fibula

  • इसे subfemur bone भी कहते है।
  • यह knee से ankle तक की बाहरी thin bone होती है।
  • यह ऊपर tibia bone तथा नीचे talus bone से जुड़ती है।

इसके निम्न part है-

Upper End of fibula

  • यह upper end fibula का शीर्ष बनाती है।
  • यह tibia के lateral condyle के posterior part से जुड़ती है।
  • यह Knee joint की रचना में भाग नहीं लेती है।

Shaft

  • यह fibula bone का middle part होता है।
  • narrow होता है तथा shins की muscles में दबा रहता है।

Lower End

  • यह ankle के बाहर की तरफ उभरा हुआ होता है।
  • fibula को residual bone माना जाता है।
  • इसे Shine bone भी कहते हैं।
  • यह नीचे talus bone से जुड़ता है।

Tibia

  • tibia leg की Important bone है।
  • यह Fibula के medially स्थित होती है।
  • यह एक Shaft तथा two Condyle ends वाली long bone है।

Upper end

  • इसमें Medial तथा Lateral condyle होते हैं।
  • condyle bone का ऊपरी तथा सबसे अधिक broad part बनाते हैं।
  • इसके surface smooth होते हैं।
  • इनके flat surface पर Semilunar cartilage स्थित होते हैं।
  • Lateral condyle के पीछे एक blade होता है।
  • tibia का tubercles सामने condyles के नीचे स्थित होता है।
  • इसके upper part में Patellar tendon जुड़ती है।

Shaft

  • इस bone का Cross section cutting त्रिकोणाकार (Trigular) होता है।
  • इसका अगला किनारा अधिक उभरा होता है।
  • यह part tibia का Crest बनाता हैं tibia का यह Part Bone Graft होता है।
  • इसके posterior surface पर Ridge होती है जो solial line कहलाता है।

Lower end

  • tibia का lower end Ankle joint बनाता हैं यह फैला हुआ होता है।
  • tibia का front part smooth होता है।

Patella

  • यह एक sesamoid type की bone है।
  • patella का apex नीचे की ओर होता है तथा Base ऊपर की ओर होता है।
  • इसका anterior surface Rough होता है।
  • इसका posterior surface Smooth होता है।
  • femur के Lower End patellar से जुड़ता है।
  • यह bone Knee Joint के front स्थित होती है।

Tarsal bones

ये seven bones सामूहिक रूप से Tarsals कहलाती है। ये Small types of bone होती है।

ये bones three row में स्थित होती है-

1. proximal row

talus

  • यह bone foot का central तथा upper point बनाती है।
  • इसे Ankle bone भी कहते हैं।
  • यह tibia को support देती है।
  • नीचे calcaneus से जुड़ती है।

calcaneus

  • outer layer Compact tissue से बनती है।
  • खड़े होते समय body का weight वहन करती है।
  • यह Foot की सबसे big bone है।
  • यह foot के back part में स्थित होती है।
  • calf की अनेक muscles calcaneus tendon से जुड़ती है।
  • ऊपर की ओर talus तथा सामने Cuboid से जुड़ती है।
  • इसे Heel bone भी कहते हैं।

2. middle row

Nevicular bone

  • यह boat के shappe की bone है।
  • यह पीछे talus तथा सामने cuneiform bones के बीच स्थित होती हैं।

3. distal row

Cuneiform bones

  • ये three bones पीछे nevicular से तथा सामने three middle metatarsal bones से जुड़ती है।

Cuboid

  • यह foot के lateral में स्थित होती है।
  • यह calcaneus तथा सामने दो Metatarsal bone से जुड़ती है।

Metatarsal bone

  • Metatarsal bone संख्या में 5 होती है।
  • ये पीछे से tarsal bones तथा आगे से Phalanges से जुड़ी होती है।
  • ये एक shaft तथा दो end वाली long bones है।

Phalanges

  • ये प्रत्येक foot में संख्या में 14 होती है।
  • ये thumb में दो तथा fingers में 3 होती है।
  • इनका size हाथ की Phalanges से small होता है।