Translate

BUY NOTES

BUY NOTES

BONES OF SKELETAL SYSTEM

BONES OF SKELETAL SYSTEM

CLASSIFICATION OF SKELETAL SYSTEM

human body में 206 bones मिलकर skeleton system का निर्माण करती है। skeleton system को निम्नलिखित दो भागों में divide किया गया है।

1. Axial skeleton

इसमें कुल 80 bones होती है।

जिसमें head, trunk, skull, sternum, vertebrae and ribs सम्मिलित है।

2. Appendicular skeleton

इसमें कुल 126 bones होती है। इसमें upper limb की bones, Shoulder girdle , lower limb की bones तथा Pelvic girdle सम्मिलित है।

Bones of Axial skeleton

SKULL

skull bones से निर्मित बड़ी bony structure होती है। skull में Brain सुरक्षित रहता है। इसमें total 22 bones सम्मिलित है। जिनमें से 8 cranium तथा 14 face की bones होती है।

Bones of cranium

cranium एक बड़ी खोखली bony structure होती है। यह brain को cover के रूप में protection देती हैं, इसमें कुल 8 bones सम्मिलित है। cranium के base में अनेक छिद्र होते हैं, जिनमें nerve तथा blood vessels गुजरती है।

ये संख्या में 8 होती है जो निम्नलिखित है-

1. Frontal bone

  • frontal bone संख्या में दो होती है, जो कि एक flat shape की bone है।
  • यह cranium का सामने वाला भाग बनाती है, इसलिए इसे Fore head bone भी कहते हैं।
  • इसमें Airfilled cavity पाई जाती है, जिसे Air sinus कहते है।
  • frontal bone Orbital Cavity की roof का निर्माण करती है।
  • frontal bone में दोनों ओर दो उभार होते हैं जिन्हें Frontal Tuberosities तथा अन्य उभार एक-एक eyes के ऊपर स्थित होते हैं जिन्हें Supraorbital Ridges कहा जाता है।
  • birth time frontal bone के दो part होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे age में growth होती है दोनों part आपस में जुड़कर एक हो जाते हैं।

2. Temporal bone

  • Temporal bone संख्या में दो होती है। head के दोनों Sides में head के base पर स्थित होती है। 
  • Squamous Part flat एवं thin होता है इससे bone का upper part बनता है।
  • इसका upper part Parietal bone से, तथा सामने का Sphenoid bone एवं Mastoid process से जुड़ता है।
  • Temporal bone, face की Mandible bone के साथ जुड़कर Tempo-mandibular joint का निर्माण करती है।

इसके तीन भाग होते हैं-

(A) Squamous Part

(B) Petrous Part

(C) Mastoid Part

3. Parietal bone

  • Parietal bone संख्या में दो होती है।
  • यह skull की Roof तथा उसका Right तथा Left part बनाती है।
  • इस bone के मध्य में एक बड़ी Notch होती है, जिसमें Middle meningeal artery उपस्थित रहती है।
  • ये दोनों bones आपस में तथा अन्य cranium bones से निम्न Suture द्वारा जुड़ी रहती है।

(A) दोनों Parietal bones आपस में Sagittal Suture से।

(B) Parietal एवं frontal bone Coronal Suture से।

(C) Parietal एवं temporal bone Squamous Suture से।

(D) Parietal एवं occipital bone Lambdoidal Suture से।

4. Occipital bone

  • occipital bone को posterior cranial bone के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह skull के posterior part में स्थित होती है। संख्या में एक होती है।
  • इस bone के निचले सिरे पर एक Opening होती है, जिसे Foramen megnum कहते हैं।
  • Foramen magnum के दोनों और Condyles होते हैं जो 1st cervical vertebrae जिसे Atlas कहते हैं , के साथ मिलकर का Atlanto-occipital joint का निर्माण करते हैं।
  • इस foramen से होकर Spinal cord enter करती है।

5. Sphenoid bone

  • Sphenoid bone bat wings के shape जैसी दिखाई देती है जो संख्या में एक होती है। जो cranium के base का anterior part बनती है।
  • इसमें एक Body तथा दो बड़े और दो छोटे wings होते हैं।
  • Body में एक notch like structure स्थित होती है, जिसे sella turcica या hypophyseal fossa कहते हैं। pituitary gland इस स्थान पर पाई जाती है।

Sphenoid Bone में निम्नलिखित महत्वपूर्ण Foramen स्थित होते हैं-

(A) Optic Foramen → इस Foramen के द्वारा Optic Nerve एवं Ophthalmic Artery orbital cavity में enter करती है।

(B) Foramen Rotundum/Foramen Ovale → इस Foramen से Trigeminal Nerve की branches निकलती है।

(C) Foramen Spinosum → इस Foramen से Middle Meningeal Artery निकलती है।

6. Ethamoid bone

  • Ethamoid bone हल्की spongy प्रकार की bone होती है जो संख्या में एक होती है।
  • यह Nasal Cavity की roof तथा anterior cranial groove एवं orbital cavity के बीच के floor का कुछ part बनाती है।
  • यह three part अथवा plate से मिलकर बनी होती है -

(A) Horizontal Cribiform Plate

(B) Median Perpendicular Plate

(C) Paired Laterd Labgyrinths

  • इस bone में small holes स्थित होते हैं जिनसे Olfactory Nerve nose से brain की और enter करती है।
Suture

suture एक प्रकार की Immovable joint होती है, जो केवल Cranium या Skull में ही पाई जाती है।

ये मुख्य निम्न प्रकार की होती है।

1. Coronal suture :- यह Frontal bone तथा Parietal bone के बीच स्थित होता है।

2. Sagittal suture :- यह suture दोनों Parietal bones के बीच स्थित

होता है।

3. Lambdoid suture :- यह दो Parietal bones तथा occipital bone के बीच स्थित होते हैं।

FACIAL BONES

facial bones संख्या में 14 होती है। ये मिलकर face का निर्माण करती है।

ये निम्नलिखित है-

1. Maxillary bones

  • यह संख्या में दो होती है, जो birth time से ही आपस में जुड़ी होती हैं
  • Maxillary bones मिलकर Upper jaw का निर्माण करती है।
  • ऊपरी Teeth इन्हीं bones के Socket में स्थित होते हैं।
  • यह एक Irregular shaped की bone है।

2. Mandible bones

  • यह Skull में पाये जाने वाली अकेली Movable bone अर्थात गतिशील होती है।
  • यह संख्या में दो तथा अन्य bones की तुलना में मजबूत bone होती है।
  • Mandible bones के पीछे एक Body स्थित होती है जिसमें से कई projection निकले होते हैं।
  • ये projection Body से मिलकर अन्य structure Ramus का निर्माण करती है।
  • ramus के बीच में notch स्थित होती है जिसे Mandibular notch कहते हैं।

3. Zygomatic bone

  • यह संख्या में 2 होती है।
  • इसे Cheek bone तथा Mallar bone भी कहते हैं।
  • इन bones से cheeks पर उभार (Prominent) दिखता है।
  • यह bone temporal bone से निकले Process के साथ जुड़कर Zygomatic Process बनाती है।

4. Lacrimal bones

  • यह संख्या में दो होती है।
  • यह face की सबसे small bone होती हैं।
  • यह Nasal bone के posterior तथा Lateral में स्थित होती हैं।
  • इन bones के मध्य में Nasolacrimal duct एक hole द्वारा enter करती है जो tears को nasal cavity में ले जाती है।

5. Nasal bones

  • ये संख्या में दो तथा flat bones होती है।
  • ये bones दोनों eyes के socket के बीच में स्थित होती है।
  • इनके द्वारा Nasal bridge का निर्माण होता है।

6. Vomer

  • यह triangular shape की bone होती है।
  • यह संख्या में एक होती है।
  • यह Nasal septum का part बनाती है।

7. Inferior nasal concha

  • ये bones nasal cavity का Lateral part बनाती हैं।
  • इनकी संख्या दो होती है।
  • इन्हें Turbinate bone भी कहते हैं।

8. Palatine bones

  • यह अंग्रेजी के अक्षर 'L' shape के समान दिखायी देती है।
  • यह संख्या में दो होती है।
  • यह bone Hard palate का Posterier part बनाती है।

Hyoid bone

  • यह bone घोड़े के नाल के समान दिखाई देने वाली bone है।
  • यह bones cervical के soft tissue में, layrnx के ऊपर तथा mandible bone के नीचे स्थित होती है।
  • यह bone किसी भी अन्य bone से जुड़ी नहीं होती है। अतः यह एक free bone है।  

Auditory ossicles

middle ear में तीन छोटी-छोटी bones पाई जाती हैं जिन्हें auditory ossicles कहते हैं। ये आपस में एक-दूसरे से सटी रहती है। इन bones का name इनके shape के अनुसार दिया गया है, जो निम्न प्रकार से है-

1. Malleus

यह Hammer के shape की bone है, जिसका apex Incus Bone से तथा Handle eardrum से जुड़ा होता है।

2. Incus

यह Anvil shaped की bone होती है, जो एक तरफ Malleus bone से तथा दूसरी ओर Stapes bone से जुड़ी होती है।

3. Stapes

यह body की सबसे small bone होती हैं यह Stirrup shape की होती है। इसका apex incus bone तथा Base Oval window से जुड़ा होता है।

sound wave से उत्पन्न vibration इन bones से inner ear तक पहुँचता है।

Sinuses

skeletal bones में अनेक cavity अथवा empty space होते हैं। इन empty space पर air भरी होती है। जिन्हें Air Sinuses कहते हैं। ये निम्नलिखित हैं-

  • frontal sinus - frontal bone के मध्य स्थित होते हैं।
  • maxillary sinus - यह nose के दोनों ओर maxillary bone में स्थित होते हैं।
  • ethmoid sinus - यह ethmoid bone के मध्य होते है।
  • sphenoid sinus - यह sphenoid bone के मध्य स्थित होते है।

Importance :- air sinus का main function facial bone के weight को कम करना है।