Translate

BUY NOTES

BUY NOTES

CONNECTIVE TISSUE

Connective tissue

2. Connective tissue

"Connective tissue is one of the most abundant types of tissue that found in human body."

Connective tissue एक ऐसा tissue है जो body में अन्य tissues की अपेक्षा सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। Connective tissue में cells की संख्या epithelial tissue से कम होती है, लेकिन Connective tissue में cells के बीच (Intra cellular) पाए जाने वाला एक fluid जिसे मेट्रिक्स कहते हैं, अन्य tissues की अपेक्षा अधिक पाया जाता है। इसमें स्थित cells आपस में बहुत कम सटी होती है। Connective tissue की cells मीजेनकाइमल cells से उत्पन्न होती है।

Functions :-

  • Connective tissue का मुख्य कार्य structures को Support और इनको आपस में Connection का कार्य करना है। ये organs को protection प्रदान करते हैं।
  • ये Fat को Store करते हैं।
  • ये रोगों से रक्षा करते हैं।
  • यह tissue मरम्मत का काम करते हैं।
  • ये tissue पदार्थों को blood में Transfer करने का भी काम करते हैं।

CELLS OF CONNECTIVE TISSUE

Connective tissue में निम्नलिखित cells पाई जाती हैं-

1. Fibroblast :-

  • यह Connective tissue की सबसे मुख्य cell है।
  • यह चपटी होती है।

Function :- इस cell का main function सभी प्रकार के Fibres का secretion करना है। जैसे- Collagen Fiber, Elastic Fiber आदि।

2. Mast cells :-

  • mast cells में Histamin , Heparin तथा Anaphylactic factor पाए जाते हैं। ये गोल होते हैं।

Function :- ये cells Antigen के विरोध में काम करती है।

3. Macrophages :-

  • ये बड़ी तथा irregular shape की cells होती है।
  • इनको histeocytes भी कहते हैं
  • इनकी उत्पति monocyte से होती है

Function :- इन cells का मुख्य कार्य भक्षण क्रिया (Phagocytosis) है अर्थात् ये मृत cells को खा जाती है।

4. Plasma cells :-

  • plasma cells B-Lymphocytes से उत्पन्न होती है। इनका जीवनकाल बहुत छोटा होता है।

Function :- ये cells किसी Antigen के प्रति Antibody का निर्माण करती हैं।

5. Adipocytes :-

. ये cells fat का store करती है इसलिए इन्हें Adipocytes कहते हैं।

6. White blood cells :-

ये connective tissue में बहुत कम संख्या में पाई जाती है। जब किसी tissue में Inflammation होता है तो ये आकार में बड़ी हो जाती हैं

TYPES OF CONNECTIVE TISSUE

Connective Tissue को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया गया है-

1. Loose connective tissue :- ये तीन प्रकार के होते हैं -

(A) Areolar connective tissue

(B) Adipose connective tissue

(C) Reticular connective tissue

2. Dense connective tissue :- ये भी तीन प्रकार के होते हैं-

(A) Dense regular connective tissue

(B) Dense irregular connective tissue

(C) Elastic connective tissue

3. Cartilage :- ये भी तीन प्रकार के होते हैं-

(A) Hyaline cartilage

(B) Fibro cartilage

(C) Elastic cartilage

4. Blood tissue

5. Lymphoid tissue

6. Bone tissue

1. Loose connective tissue :-

(A) Areolar connective tissue :-

  • यह body में सबसे अधिक पाया जाने वाला tissue है। इस tissue में पतले collagen fibers तथा elastic fibers का network पाया जाता है।
  • areolar tissue में फाब्रोब्लास्ट, बेसोफिल्स, प्लाज्मा सेल्स, मास्ट सेल्स आदि पायी जाती है।

Locations :- muscles तथा nerves के बीच , blood vessels में , screen में , digestive tract में etc.

Functions :- main function विभिन्न structures को परस्पर बांधने एवं जोड़ने का होता है।

(B) Adipose tissue :-

  • इन्हें loose connective tissue भी कहते हैं। इस प्रकार के tissue में विशेष प्रकार की Fat cells पाई जाती है। Fat cells round shape या अण्डाकार एवं shape में बड़ी होती है।
  • इस tissue की cells बहुसतीय तथा Fat Globules से भरी हुई रहती है।

Locations :- Bone marrow में , Mammary glands में , Skin में , Kidney में आदि।

Functions :- energy का Storage करना। organs को protection प्रदान करना। आवश्यकता पड़ने पर body storage fat का उपयोग करता है।

(C) Reticular tissue :-

  • इस प्रकार के tissue में पाई जाने वाली cells Branched होती हैं तथा reticular endothelial system का निर्माण करती हैं। इसे reticular tissue भी कहते है।
  • इसमें स्थित fiber thin होते है।

Locations :- Liver में , Spleen में , Bone marrow में आदि।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य organs को support प्रदान करना है।

2. Dense connective tissue :-

(A) Dense regular connective tissue :-

  • इस प्रकार के tissue को White fibrous tissue भी कहते हैं। इसमें स्थित तन्तु Bundle के रूप में पाए जाते हैं। इनका निर्माण कोलेजन से होता है।

Locations :- ये Tendon तथा Ligament में पाए जाते है।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य structures को मजबूती प्रदान करना है।

(B) Dense irregular connective tissue :-

  • इस प्रकार के tissue का composition dense regular connective tissue के समान ही होता है। केवल पाए जाने वाले fiber irregular रूप से Arrange होते हैं।

location :- Dermis skin में , Blood vesseles में , Periosteum में , Liver आदि में।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य structures को support तथा मजबूती प्रदान करना है।

(C) Elastic connective tissue :-

  • इस प्रकार के connective tissue में Elastic fiber पाए जाते हैं।
  • ये fiber फैलने तथा सिकुड़ने का गुण रखते हैं।

location :- Trachea में , Bronchi & Bronchioles में , Vocal cord में , Walls of blood vesseles आदि में।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य structures को लचीलापन प्रदान करना है।

3. Cartilage :-

cartilage एक प्रकार का connective tissue है, यह दिखने में कठोर (Hard) लेकिन ये Nature में लचीला होता है। cartilage में एक विशेष प्रकार की cell पाई जाती है जिसे Condrocytes कहते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें condroblast तथा मेट्रिक्स भी पाया जाता है।

Types of cartilage :- इसके तीन प्रकार होते हैं-

(A) Hyaline cartilage :-

  • यह दिखने में Transparent तथा Bluish लिए होता है।
  • इसके अन्दर पाया जाने वाला केन्द्रक गोल (Spherical) होता है।
  • इसका मेट्रिक्स dense , चिकना होता है।

Location :- ribs के costal cartilage में , long bones के head पर। bones के जुड़ने के स्थान पर , larynx , trachea आदि स्थान पर

Function :- इस tissue का main function movement करने वाली joints को support प्रदान करना है। इसे कभी-कभी Epiphyseal Cartilage भी कहा जाता है क्योकि यह Epiphyseal किनारो पर ज्यादा स्थित होता है।

(B) Fibro cartilage :-

  • fibro cartilage में उपस्थित cells आकार में थोड़ी बड़ी तथा समूह में होती है।
  • इसमें collagen fiber अधिक संख्या में पाए जाते हैं।
  • इसका निर्माण मैट्रिक्स के white fiber के dense पिण्डो के भरने से होता है।

- Intraarticular Cartilage - Ligaments

location :- Inter vertebral disc में , Pubic symphysis में , Mandibular joint में etc.

Function :- यह tissue joints को support प्रदान करता है।

(C) Elastic cartilage :-

  • इस प्रकार के cartilage में लचीलेपन (Elasticity) का गुण पाया जाता है। जिस कारण यह मोड़ने पर पुनः अपनी position में आ जाते है।
  • ये Yellow color का दिखाई देता है।
  • इमें असंख्य Elastic fiber present होते है। इसके अतिरिक्त इसमें Chondrocytes cells भी स्थित होती है।

Locations :- Eustachian tube में , Epiglottis में , Ear pinna में etc.

Function :- इस tissue का main function structures को support एवं elasticity प्रदान करना है।

4. Blood tissue :-

blood एक प्रकार का Fluid connective tissue है। blood में Plasma तथा Blood cells स्थित होती है। यह heart द्वारा पूरे body में pump किया जाता हैं

location :- यह blood vessels में (artery , vein) arterioles और veins में बढ़ता है।

Function :-

  • blood गैसों के Transportation में सहायता करता है।
  • यह nutrients को cells , tissues तक पहुंचाता है।
  • यह fluid की मात्रा को नियंत्रित करता है।
  • यह body की Infection से protection प्रदान करता है।
  • यह थक्का (Clot) जमाने में सहायक होता है।

5. Lymphoid tissue :-

यह भी एक प्रकार का Fluid connective tissue है। इसमें 94 प्रतिशत water की मात्रा तथा 6 प्रतिशत अन्य पदार्थ पाए जाते हैं। इसका अधिकांश भाग nucleus से भरा रहता है। इसका विस्तृत वर्णन lymphatic system में किया गया है। इनके द्वारा immunity उत्पन्न करने वाले पदार्थों का निर्माण होता है।

Location :- Lymph nodes , Spleen , Tonsil , Thymus gland etc.

6 Bone tissue :-

bone tissue सबसे hard connective tissue है। bone tissue में एक विशेष प्रकार की Bone cell पाई जाती है। इन कोशिकाओं को Osteoblast तथा Osteoclast तथा Osteocytes कहते है।

bones के दो type होते हैं-

(A) Compact Bone :-

  • bones की outer layer तथा Short Bones के Shaft इसी के द्वारा निर्मित होते हैं। compact bone की अनुप्रस्थ काट देखने पर इसमें एक tube shape structure दिखती है जिसे Haversion canal कहते हैं।
  • इस Haversion canal में blood vessels , lymph vessels , nerves तथा bone marrow का network पाया जाता है।
  • Haversion canal के अलावा इनके मध्य में सूक्ष्म स्थान Lacunar कहलाता है। इन Lacunar के चारों और Canaliculi स्थित होती है जो संयुक्त रूप से Haversian System का निर्माण करते हैं।

(B) Spongy bone :-

  • spongy bone की अनुप्रस्थ काट देखने पर इसकी structure hollow तथा compact bone की तुलना में Soft एवं Spongy दिखाई देती है।
  • इस प्रकार की bone के भीतर मधुमक्खियों के छत्ते जैसे छोटे-छोटे खाली स्थान होते हैं, जिसमें Red bone marrow भरा होता है।
  • इस प्रकार की bone Flat Bones के inner surface पर, Body of Vertebrates तथा Short bones के गोलाकार head पर पायी जाती है।

Functions :-

  • bones body का frame बनाने में सहायक है।
  • ये calcium तथा फोस्फोरस का Store करते हैं।
  • bone में Bone marrow पाया जाता है जो blood cells का निर्माण करते हैं।