Translate

BUY NOTES

BUY NOTES
tissue लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
tissue लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

MEMBRANES

MEMBRANES

Introduction :-

membrane tissues से निर्मित एक Thin Layer होती है।

Functions :-

यह Organs तथा other structures को Cover करती है।

यह Tubes तथा Cavities को Cover करती है।

Types of membranes :-

membranes mainly दो type की होती है-

1. Epithelium membrane :-

ये membranes Epithiliall tissue तथा Connective tissue से मिलकर बनी होती है।

Types :- epithelium membrane three type की होती हैं-

(A) Mucous membrane :-

  • ये membranes body की Canals , Cavities, Respiratory tract के organs को Cover करती है।
  • इस प्रकार की membranes में special cells पाई जाती है जो एक viscous fluid को secret करती है जिसे Mucous कहते हैं।

(B) Serous membrane :-

  • ये membranes Connective tissue से निर्मित thin layer होती है इसके द्वारा सीरोसा या सीरम नामक पदार्थ secret होता है।
  • ये double layer से मिलकर बनी होती है जिसे Perietal या Visceral layer कहते हैं।

Parietal layer :- यह Cavities को Cover करती है।

Visceral layer :- यह गुहाओं में स्थित अंगों को Cover करती है।

Locations :- यह body में mainly three locations पर पायी जाती है जिसका नामकरण भी उन location के अनुसार होता है। जैसे-

(a) Pleural membrane :- यह membrane lungs को घेरे रखती है।

(b) Pericardial membrane :- यह heart को घेरे रखती है।

(c) Peritoneum :- यह abdomen के organs को घेरे रहती है।

(C) Cutaneous membrane :-

यह membrane skin को cover करती है तथा skin के नीचे स्थित tissues तथा organs को protection तथा support provide करती है।

2. Synovial membrane :-

  • यह membrane Joint cavities तथा Tendons के चारों ओर स्थित होती है।
  • इन membranes से secret होने वाले पदार्थ को Synovial fluid कहते हैं। जिसका मुख्य कार्य joints की surfaces को चिकना बनाए रखना होता है।

NERVOUS TISSUE

 NERVOUS TISSUE

Introduction

nervous tissue एक Excitable प्रकार का tissue है जो कि ब्राहय व आन्तरिक Impulses को receive करता है और उन्हें body के अन्य parts में transfer करता है। nervous tissue Neuron से मिलकर बने होते हैं। Neuron nervous system की structural and functional unit होती है। Neuron nervous cells एवं

nervous fiber से मिलकर बने होते है।

Neuron के तीन part होते हैं

1. Cell body :-

  • यह Neuron का first part है।
  • यह irregular shape का होता है इसे Soma भी कहते हैं।
  • इसके मध्य में एक Nucleus होता है।
  • इसके चारों ओर Dendrites निकलते हैं , जो nerve impulses को cell body तक transfer करता है और बाहर निकलते है।

2. Dendrites :-

  • Cell body के चारों ओर से branched कई Process निकलते हैं, जिन्हें Dendrites कहा जाता है।
  • ये Dendrites Antenna की तरह work करते हैं अर्थात ये impulses को प्राप्त कर cell body तक पहुंचाते है।
  • एक Neuron से निकले Dendrites निकट स्थित अन्य Neuron से निकलने वाले Dendrites से मिलकर Synapes बनाते है।

3. Axon :-

  • Axon Neuron की सबसे long structure होती है, जो कि cell body से निकलती है।
  • ये nerve impulses को Cellbody से दूर ले जाते है।
  • Axon चारों ओर से एक thin membrane से cover होते हैं, जिसे Axolemma कहते हैं।
  • यह myelin से युक्त या myelin रहित दो प्रकार का होता है।
  • axon पर एक myelin का cover होता है जिसमें Schwann Cell होती है।
  • Schwann Cell की outer layer neurolema कहलाती है।
  • myelin बीच-बीच में विभक्त हो जाती है इस स्थान को नोड़ ऑफ रैनवियर कहते हैं।
  • Myelin Fatty substance & protein से बनी होती है जो Axon को चारों ओर से Cover करती है।

Functions of nervous tissue :-

body के function को regulate तथा control करना।

impulses ग्रहण करना तथा body के अन्य parts में transfer करना।

MUSCLE TISSUE

 MUSCLE TISSUE

Introduction

muscle tissue Contractile fibers से मिलकर बना होता है जिसमें फैलने और सिकुड़ने की क्षमता होती है। इसके अलावा इसमें Irretability , Conductivity तथा Flexibility का भी गुण होता है।

muscle tissue में पाए जाने वाले Muscle fibers लम्बे तथा बंडल के रूप में व्यवस्थित होते है।

muscle tissue में दो प्रकार की Contractile protein पाई जाती है जिसे Actin तथा Myocin कहते हैं।

TYPES OF MUSCLE TISSUE

muscle tissue three type के होते हैं -

1. Skeletal muscle tissue :-

  • ये muscles bones से जुड़ी होती है। इसलिए इसे skeletal muscle कहते है।
  • इन muscles को Striated muscle भी कहते हैं क्योकि इसमें light color की lines दिखाई देती है।
  • ये muscles Voluntary muscle भी कहलाती है। क्योंकि ये अपनी इच्छा से संकुचित तथा प्रसारित होती है। जिससे विभिन्न organs में movement होती है।
  • प्रत्येक muscle Cylindrical fibers से मिलकर बनी होती है जो connective tissue द्वारा जुड़े रहते है।
  • ये fiber एक दुसरे के parallel स्थित होते है।
  • muscle fiber एक membrane द्वारा ढके होते हैं जिसे Sarcolema कहते हैं।।

location :- ये muscles bones से connect होती हैं।

2. Smooth muscle tissue :-

  • इन muscles को Involuntary muscles भी कहते हैं क्योंकि ये बिना किसी इच्छा के कार्य करती हैं।
  • ये muscles Involuntary nervous system द्वारा control होती हैं।
  • ये muscles smooth muscle कहलाती हैं क्योंकि ये smooth होती हैं।
  • इन muscles में पाये जाने वाले fiber unStriated एवं लम्बे Spindle Shaped होते हैं। जिनके मध्य oval shaped nucleus होता है।
  • इन muscles को Visceral muscle भी कहा जाता है क्योंकि ये muscles Visceral से जुड़ी रहती हैं।

location :- ये muscles stomach, alimentary canal, gall bladder, bladder , ureters, uterus, oviducts आदि में स्थित होती है।

function :- Peristalic Movement द्वारा food का alimentary canal में नीचे खिसकना , urine का bladder से body के बाहर निकलना, ovum का oviducts से uterus की और खिसकना आदि महत्वपूर्ण कार्य smooth muscle द्वारा पूर्ण होते हैं।

3. Cardiac muscle tissue :-

  • ये muscles केवल heart की walls में ही पाई जाती है इसलिए cardiac muscle कहलाती हैं। ये muscles Involuntary तथा Striated प्रकार की होती हैं।
  • इन muscles में स्थित fiber Small , Branched तथा Cylindrical होते हैं। cardiac muscle का color red होता है और प्रत्येक muscle में एक nucleus होता है। तथा cardiac muscle में पाये जाने वाले सभी fiber Intercalated disks द्वारा आपस में जुड़े रहते है।
  • ये lifetime बिना विश्राम किए संकुचित एवं शिथिल होती रहती है।

location :- ये heart की Walls में स्थित होती हैं।

Functions of muscle tissue :-

  • Movement
  • Maintain posture of body
  • Production of heat
  • Protection
  • Stability of joints

CONNECTIVE TISSUE

Connective tissue

2. Connective tissue

"Connective tissue is one of the most abundant types of tissue that found in human body."

Connective tissue एक ऐसा tissue है जो body में अन्य tissues की अपेक्षा सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। Connective tissue में cells की संख्या epithelial tissue से कम होती है, लेकिन Connective tissue में cells के बीच (Intra cellular) पाए जाने वाला एक fluid जिसे मेट्रिक्स कहते हैं, अन्य tissues की अपेक्षा अधिक पाया जाता है। इसमें स्थित cells आपस में बहुत कम सटी होती है। Connective tissue की cells मीजेनकाइमल cells से उत्पन्न होती है।

Functions :-

  • Connective tissue का मुख्य कार्य structures को Support और इनको आपस में Connection का कार्य करना है। ये organs को protection प्रदान करते हैं।
  • ये Fat को Store करते हैं।
  • ये रोगों से रक्षा करते हैं।
  • यह tissue मरम्मत का काम करते हैं।
  • ये tissue पदार्थों को blood में Transfer करने का भी काम करते हैं।

CELLS OF CONNECTIVE TISSUE

Connective tissue में निम्नलिखित cells पाई जाती हैं-

1. Fibroblast :-

  • यह Connective tissue की सबसे मुख्य cell है।
  • यह चपटी होती है।

Function :- इस cell का main function सभी प्रकार के Fibres का secretion करना है। जैसे- Collagen Fiber, Elastic Fiber आदि।

2. Mast cells :-

  • mast cells में Histamin , Heparin तथा Anaphylactic factor पाए जाते हैं। ये गोल होते हैं।

Function :- ये cells Antigen के विरोध में काम करती है।

3. Macrophages :-

  • ये बड़ी तथा irregular shape की cells होती है।
  • इनको histeocytes भी कहते हैं।
  • इनकी उत्पति monocyte से होती है।

Function :- इन cells का मुख्य कार्य भक्षण क्रिया (Phagocytosis) है अर्थात् ये मृत cells को खा जाती है।

4. Plasma cells :-

  • plasma cells B-Lymphocytes से उत्पन्न होती है। इनका जीवनकाल बहुत छोटा होता है।

Function :- ये cells किसी Antigen के प्रति Antibody का निर्माण करती हैं।

5. Adipocytes :-

. ये cells fat का store करती है इसलिए इन्हें Adipocytes कहते हैं।

6. White blood cells :-

ये connective tissue में बहुत कम संख्या में पाई जाती है। जब किसी tissue में Inflammation होता है तो ये आकार में बड़ी हो जाती हैं

TYPES OF CONNECTIVE TISSUE

Connective Tissue को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया गया है-

1. Loose connective tissue :- ये तीन प्रकार के होते हैं -

(A) Areolar connective tissue

(B) Adipose connective tissue

(C) Reticular connective tissue

2. Dense connective tissue :- ये भी तीन प्रकार के होते हैं-

(A) Dense regular connective tissue

(B) Dense irregular connective tissue

(C) Elastic connective tissue

3. Cartilage :- ये भी तीन प्रकार के होते हैं-

(A) Hyaline cartilage

(B) Fibro cartilage

(C) Elastic cartilage

4. Blood tissue

5. Lymphoid tissue

6. Bone tissue

1. Loose connective tissue :-

(A) Areolar connective tissue :-

  • यह body में सबसे अधिक पाया जाने वाला tissue है। इस tissue में पतले collagen fibers तथा elastic fibers का network पाया जाता है।
  • areolar tissue में फाब्रोब्लास्ट, बेसोफिल्स, प्लाज्मा सेल्स, मास्ट सेल्स आदि पायी जाती है।

Locations :- muscles तथा nerves के बीच , blood vessels में , screen में , digestive tract में etc.

Functions :- main function विभिन्न structures को परस्पर बांधने एवं जोड़ने का होता है।

(B) Adipose tissue :-

  • इन्हें loose connective tissue भी कहते हैं। इस प्रकार के tissue में विशेष प्रकार की Fat cells पाई जाती है। Fat cells round shape या अण्डाकार एवं shape में बड़ी होती है।
  • इस tissue की cells बहुसतीय तथा Fat Globules से भरी हुई रहती है।

Locations :- Bone marrow में , Mammary glands में , Skin में , Kidney में आदि।

Functions :- energy का Storage करना। organs को protection प्रदान करना। आवश्यकता पड़ने पर body storage fat का उपयोग करता है।

(C) Reticular tissue :-

  • इस प्रकार के tissue में पाई जाने वाली cells Branched होती हैं तथा reticular endothelial system का निर्माण करती हैं। इसे reticular tissue भी कहते है।
  • इसमें स्थित fiber thin होते है।

Locations :- Liver में , Spleen में , Bone marrow में आदि।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य organs को support प्रदान करना है।

2. Dense connective tissue :-

(A) Dense regular connective tissue :-

  • इस प्रकार के tissue को White fibrous tissue भी कहते हैं। इसमें स्थित तन्तु Bundle के रूप में पाए जाते हैं। इनका निर्माण कोलेजन से होता है।

Locations :- ये Tendon तथा Ligament में पाए जाते है।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य structures को मजबूती प्रदान करना है।

(B) Dense irregular connective tissue :-

  • इस प्रकार के tissue का composition dense regular connective tissue के समान ही होता है। केवल पाए जाने वाले fiber irregular रूप से Arrange होते हैं।

location :- Dermis skin में , Blood vesseles में , Periosteum में , Liver आदि में।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य structures को support तथा मजबूती प्रदान करना है।

(C) Elastic connective tissue :-

  • इस प्रकार के connective tissue में Elastic fiber पाए जाते हैं।
  • ये fiber फैलने तथा सिकुड़ने का गुण रखते हैं।

location :- Trachea में , Bronchi & Bronchioles में , Vocal cord में , Walls of blood vesseles आदि में।

Function :- इस tissue का मुख्य कार्य structures को लचीलापन प्रदान करना है।

3. Cartilage :-

cartilage एक प्रकार का connective tissue है, यह दिखने में कठोर (Hard) लेकिन ये Nature में लचीला होता है। cartilage में एक विशेष प्रकार की cell पाई जाती है जिसे Condrocytes कहते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें condroblast तथा मेट्रिक्स भी पाया जाता है।

Types of cartilage :- इसके तीन प्रकार होते हैं-

(A) Hyaline cartilage :-

  • यह दिखने में Transparent तथा Bluish लिए होता है।
  • इसके अन्दर पाया जाने वाला केन्द्रक गोल (Spherical) होता है।
  • इसका मेट्रिक्स dense , चिकना होता है।

Location :- ribs के costal cartilage में , long bones के head पर। bones के जुड़ने के स्थान पर , larynx , trachea आदि स्थान पर ।

Function :- इस tissue का main function movement करने वाली joints को support प्रदान करना है। इसे कभी-कभी Epiphyseal Cartilage भी कहा जाता है क्योकि यह Epiphyseal किनारो पर ज्यादा स्थित होता है।

(B) Fibro cartilage :-

  • fibro cartilage में उपस्थित cells आकार में थोड़ी बड़ी तथा समूह में होती है।
  • इसमें collagen fiber अधिक संख्या में पाए जाते हैं।
  • इसका निर्माण मैट्रिक्स के white fiber के dense पिण्डो के भरने से होता है।

- Intraarticular Cartilage - Ligaments

location :- Inter vertebral disc में , Pubic symphysis में , Mandibular joint में etc.

Function :- यह tissue joints को support प्रदान करता है।

(C) Elastic cartilage :-

  • इस प्रकार के cartilage में लचीलेपन (Elasticity) का गुण पाया जाता है। जिस कारण यह मोड़ने पर पुनः अपनी position में आ जाते है।
  • ये Yellow color का दिखाई देता है।
  • इमें असंख्य Elastic fiber present होते है। इसके अतिरिक्त इसमें Chondrocytes cells भी स्थित होती है।

Locations :- Eustachian tube में , Epiglottis में , Ear pinna में etc.

Function :- इस tissue का main function structures को support एवं elasticity प्रदान करना है।

4. Blood tissue :-

blood एक प्रकार का Fluid connective tissue है। blood में Plasma तथा Blood cells स्थित होती है। यह heart द्वारा पूरे body में pump किया जाता हैं।

location :- यह blood vessels में (artery , vein) arterioles और veins में बढ़ता है।

Function :-

  • blood गैसों के Transportation में सहायता करता है।
  • यह nutrients को cells , tissues तक पहुंचाता है।
  • यह fluid की मात्रा को नियंत्रित करता है।
  • यह body की Infection से protection प्रदान करता है।
  • यह थक्का (Clot) जमाने में सहायक होता है।

5. Lymphoid tissue :-

यह भी एक प्रकार का Fluid connective tissue है। इसमें 94 प्रतिशत water की मात्रा तथा 6 प्रतिशत अन्य पदार्थ पाए जाते हैं। इसका अधिकांश भाग nucleus से भरा रहता है। इसका विस्तृत वर्णन lymphatic system में किया गया है। इनके द्वारा immunity उत्पन्न करने वाले पदार्थों का निर्माण होता है।

Location :- Lymph nodes , Spleen , Tonsil , Thymus gland etc.

6 Bone tissue :-

bone tissue सबसे hard connective tissue है। bone tissue में एक विशेष प्रकार की Bone cell पाई जाती है। इन कोशिकाओं को Osteoblast तथा Osteoclast तथा Osteocytes कहते है।

bones के दो type होते हैं-

(A) Compact Bone :-

  • bones की outer layer तथा Short Bones के Shaft इसी के द्वारा निर्मित होते हैं। compact bone की अनुप्रस्थ काट देखने पर इसमें एक tube shape structure दिखती है जिसे Haversion canal कहते हैं।
  • इस Haversion canal में blood vessels , lymph vessels , nerves तथा bone marrow का network पाया जाता है।
  • Haversion canal के अलावा इनके मध्य में सूक्ष्म स्थान Lacunar कहलाता है। इन Lacunar के चारों और Canaliculi स्थित होती है जो संयुक्त रूप से Haversian System का निर्माण करते हैं।

(B) Spongy bone :-

  • spongy bone की अनुप्रस्थ काट देखने पर इसकी structure hollow तथा compact bone की तुलना में Soft एवं Spongy दिखाई देती है।
  • इस प्रकार की bone के भीतर मधुमक्खियों के छत्ते जैसे छोटे-छोटे खाली स्थान होते हैं, जिसमें Red bone marrow भरा होता है।
  • इस प्रकार की bone Flat Bones के inner surface पर, Body of Vertebrates तथा Short bones के गोलाकार head पर पायी जाती है।

Functions :-

  • bones body का frame बनाने में सहायक है।
  • ये calcium तथा फोस्फोरस का Store करते हैं।
  • bone में Bone marrow पाया जाता है जो blood cells का निर्माण करते हैं।

tissue

tissue

INTRODUCTION

“समान structure , समान function तथा समान origin वाले cells के group को tissue कहते हैं।"

हमारे body में बहुत सारी cells होती है जो special प्रकार का कार्य करती हैं। साथ ही special प्रकार के tissue का निर्माण भी करती है। प्रत्येक tissue की एक निश्चित structure तथा special function होते है।

tissues में स्थित cells एक special Intracellular substance के द्वारा जुड़ी रहती है। cells जब आपस में मिलती हैं तो tissues का निर्माण करती हैं। tissues के आपस में मिलने से Organs का निर्माण होता है, अंगों के आपस में मिलने से System का और System से body बनता है।

medical science की वह शाखा जिसके अन्तर्गत tissues का अध्ययन किया जाता है उसे Histology कहते हैं।

TYPES OF TISSUES

structure के आधार पर मुख्य रूप से चार प्रकार के tissue शरीर में पाये जाते हैं। इन चारों tissues के Composition एवं Function में बहुत भिन्नता पाई जाती है जो निम्न हैं-

types of tissue in hindi


1. Epithelial tissue 2. Connective tissue 3. Muscle tissue 4. Nervous tissue

1. Epithelial tissue

इस प्रकार के tissue को Epithelium tissue भी कहते हैं। इन tissues में स्थित cells आपस में बहुत सटी होती हैं इन cells के आपस में जोड़ने का कार्य म्यकोप्रोटीन पदार्थ के द्वारा होता है। और एक प्रकार की झिल्ली जिसे बेसमेंट झिल्ली (Basement membrane) कहते हैं, से जुड़े होते हैं।

Location :-

Epithelium tissue शरीर की विभिन्न Cavities, सतहों (Surfaces), नलियों (Tubes), रक्त

वाहिनियों (Blood vessels) आदि जगहों पर पाये जाते हैं।

कार्य (Functions) :-

  • ये body को Chemical तथा Physical Injury से बचाते हैं।
  • ये body को Microbial invasion से बचाते है।
  • Epithelium tissue में विशेष ग्राही (Receptor) पाए जाते हैं जो विशेष उत्तेजना (Stimuli) के प्रति क्रिया करते हैं।
  • ये श्लेष्मिक द्रव्य (Serous fluid) स्रावित करते हैं, जिससे structures चिकनी(Lubricant) बनी रहती हैं।
  • ये पदार्थों को छानने (Filters) का, स्त्रावित करने का (Secretions) तथा अवशोषित (Absorbs) करने का काम भी करते हैं।
  • ये उत्सर्जन (Excreation) का कार्य भी करते है।

TYPES OF EPITHELIAL TISSUE

Epithelium tissues को उनकी cells के आकार तथा स्थिति (Arrangements) के आधार पर निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया गया है

1. Simple epithelial tissue 2. Compound epithelial tissue

1. Simple epithelial tissue यह Epithelium tissue का सबसे simple प्रकार होता है इसमें cells की एक परत (Single layer) पाई जाती है। यह बहुत कोमल होती है एवं कम टूट फूट वाले स्थानों पर पाई जाती है।

Types of simple epithelial tissue

simple epithelial tissue मुख्यतः चार प्रकार का होता है -

(A) Simple squamous epithelial tissue :-

इस प्रकार के tissue में चपटी cells की Single layer पाई जाती है। यह layer basement membrane पर स्थित होती है।

इनमें nucleus सामान्यतः cells के Center में होता है। इसमें स्थित cells आपस में सटी होती है जो घरों में लगी टाइल्स (Tiles) जैसी दिखाई देती है।

lungs , Blood vessels तथा lymph vessels में स्थित इस tissue को Endothelium तथा heart में Endocardium के नाम से जाना जाता है।

locations :- Blood vessels , Peritoneum , Alveoli , Bomen's capsule आदि।

Function :- इस tissue का मुख्य function छानने (Filteration) तथा आदान-प्रदान से संबंधित है।

(B) Simple cuboidal epithelial tissue:-

इस प्रकार के tissue में स्थित cells घन (Cube) आकार की होती है अर्थात cells की लम्बाई और चौड़ाई लगभग समान (Equal) होती है। nucleus cells के centre में स्थित होता है।

Locations :-

  • लार ग्रन्थियों (Salivary glands) में
  • थाइरॉयड (Thyroid) में
  • श्वसन नलिकाओं (Bronchioles) में
  • डिम्ब ग्रन्थियों की सतह (Surface of Ovaries) पर आदि।

Function :- इस tissue का मुख्य function स्त्रावण करना (Secretion) तथा Protection of organs आदि है।

(C) Simple columnar tissue :-

इस प्रकार के tissue में स्थित cells Column के shape जैसी दिखाई देती हैं इसमें स्थित cells की लम्बाई, चौड़ाई से ज्यादा होती है। इस प्रकार के tissue में Goblet cells पाई जाती है, जो कि एक विशेष प्रकार

का fluid स्त्रावित करती हैं।

Locations :-

Alimentary tract में ,Gallbladder में , Lungs में आदि।

Function :-

इस tissue का main function Secretion तथा Absorption का होता है।

(D) Simple ciliated columnar epithelial tissue :-

इस प्रकार के tissue की structure Simple columnar tissue के समान ही होती है। केवल अन्तर के रूप में इस tissue में सिरों पर hair like structure स्थित होती है जिसे सिलिया(Cilia) कहते हैं।

ये hair संख्या में 15-20 होते है।

Location :-

Respiratory tract में , Fallopian tube में , Uterus में , Central canal of spinal cord में etc.

Function :-

इस tissue के सिरे पर सिलिया (Cilia) पाई जाती है, जिसका कार्य श्लेष्म (Mucus) को एक ही तरफ प्रवाहित (Flow) करना होता है। जैसेः Respiratory tract में स्थित mucus , धूल को गले में आगे की और धकेलना।

2. Compound epithelial tissue

इस प्रकार के tissue में epithelial cells की एक से ज्यादा layer होती है।

प्रकार के tissue में Basement membrane नहीं पाई जाती है। इसका main function नीचे स्थित विभिन्न structures की रक्षा करना है।

Types of compound epithelial tissue

(A) Stratified squamous epithelial tissue :-

इस प्रकार के tissue की structure simple squamous epithelial tissue जैसी होती है। इस tissue में Basement membrane अनुपस्थित होती है। इसका main function अपने नीचे स्थित structures की रक्षा करना है।

यह ऊतक पुनः दो प्रकारों में विभक्त होता है

1. Stratified squamous cornified epithelial tissue :-

इस प्रकार के tissue को Keratinized tissue के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ऐसे tissues में केरेटिन (Keratin) पाई जाती हैं।

Locations :-

ऐसे tissue dry surfaces पर पाए जाते हैं। जैसे त्वचा (Skin) में , बालों (Hairs) में , नाखूनों (Nails) में हथेली (Palm) पर |

Function :-

यह tissue inner surface पर स्थित organs को protection provide करती है।

2. Stratified squamous non-cornified epithelial tissue :-

इस प्रकार के tissue को Non-keratinized tissue के नाम से भी जाना जाता है। इस tissue में Keratin नहीं पाई जाती है।

Location :-

यह tissue wet surfaces पर पाया जाता है। जैसे मुख (Mouth) में , ग्रसनी (Pharynx) में , जीभ (Tongue) में , ग्रासनली (Oesopagus) में , योनि (Vagina) में , कोर्निया (Cornia) में , गुदा नाल (Anal Canal) में , गर्भाशय ग्रीवा (Vaginal cervix) में etc.

Function :-

इस tissue का main function organs को moist बनाये रखना तथा protection प्रदान करना है।

(B) Stratified cuboidal epithelial tissue :-

इस प्रकार के tissue में स्थित cells cuboidal होती हैं। साथ ही cells की एक से ज्यादा परत होती है।

Locations :-

स्वेद ग्रन्थियों की नलिकाओं (Ducts of sweat glands) में , सेमीनोफिरस नलिकाओं (Seminoferous tubes) में , ओवेरीयन फोलीकल्स (Ovarian follicles) में आदि ।

Functions :-

ये tissue Secretion तथा Absorption का कार्य करते है।

(C) Stratified columnar epithelial tissue :-

इस प्रकार के tissue में पाए जाने वाली cells का आकार columnar होता है।

Locations :-

कन्जक्टीवा (Conjuctiva) में , ग्रसनी (Pharynx) में , गुदा नाल (Anal Canal) में आदि।

Functions :-

इस tissue का main function Secretion है।

(D)Transitional epithelial tissue :-

इसे Transitional epithelial tissue इसलिए कहते हैं क्योंकि यह simple epithelium से stratified epithelium में परिवर्तित होने का गुण रखता है। यह नाशपाती के shape सा दिखाई देता है। इस epithelial में cells की 3-4 परत पाई जाती है एवं केन्द्रक की संख्या एक से अधिक होती है।

Locations :-

Pelvis में , Urinary bladder में , Urethra में , ureter में etc.

function :-

Transitional epithelial tissue का main function organs की surfaces के आकार को कम - ज्यादा करना है। जैसे- urinary bladder में urine होने पर आकार में बड़ा हो जाना।