Translate

BUY NOTES

BUY NOTES
radiography लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
radiography लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Mobile & portable for bed side radiography

Mobile & portable for bed side radiography

यह एक ऐसी portable xray मशीन होती है । जिनकी सहायता से ऐसे मरीजों के x-ray किये जाते है जो x-ray विभाग में आने में सक्षम नही है। जैसे -: I.C.U , trauma & ventilator के मरीज क्योंकि यदि से मरीजों को विभाग में लाएंगे तो इनकी जान को खतरा रहेगा । अतः mobile & portable radiography मशीन से अति गंभीर मरीजो के x-ray उनकी संबंधित वार्ड में जाकर किये जाते है।

Mobile & portable for bed side radiography in hindi




इस प्रकार की मशीनो पर कुछ सावधानियों के साथ कार्य करना चाहिए जो कि निम्नलिखित है -

1. ऐसे मरीजों के x-ray करते समय हमेशा lead apron पहनकर x-ray करना चाहिए क्योंकि संबंधित वार्ड में सुरक्षात्मक रूप से lead डिवाइडर नही होता हैं।

2. X-ray उदभाष से दूरी बनाकर   कार्य करना चाहिए।

3. कम से कम समय में exposure पूरे कर लेना चाहिए।

4. किसी अलमारी , दीवार या किसी अन्य वस्तु को ढाल बनाकर x-ray करना चाहिए।

5. हमेशा मास्क पहनकर x-ray करना चाहिए क्योंकि वार्ड में infection का खतरा रहता है।

6. Mobile एवं portable मशीनो को एक विभाग से दूसरे विभाग में ढक कर ले जाना चाहिए । जिससे धूल आदि के कण और infection का खतरा नही रहे।

7. X-ray tube का मुँह आबादी वाले क्षेत्र में नही होना चाहिए। एवं अन्य मरीजों के atender को side में हटने के लिए बोल देते है।

8. इस प्रकार की मशीनों को एक assistant की सहायता से धीरे धीरे एक विभाग से दूसरे विभाग में ले जाना चाहिए जिससे इन portable x-ray मशीनों में जिससे किसी प्रकार की electrical wiring distrub ना हो। उपरोक्त सभी बातों का ध्यान रखते हुए mobile & portable x-ray मशीन के साथ कार्य करना चाहिए।

Disadvantage of portable machine

1. यह वजन में भारी होते है अतः इनको लाने ले जाने में थोड़ी असुविधा हो सकती हैं।

2. इनको विशिष्ट रखरखाव की जरूरत होती हैं।

3. X-ray उत्पादन अधिकतम 125 kv तक ही कर सकते है। अतः x-ray average  , rang में ही प्राप्त होते है।

Note:- 

Mobile and portable x-ray machine के transportation की समस्या से बचने के लिए एवं transportation के दौरान किसी प्रकार के infection से बचने के लिए एक separate bed side machine अलग से केवल ICU के लिए ही होनी चाहिए जो कि हमेशा ICU में ही रखी रहनी चाहिए। इसके अलावा एक अन्य mobile portable machine radiology Department में होनी चाहिए। जो कि दूसरे अन्य वार्ड में गंभीर मरीजों के bed side x-ray करने में उपयोग में आये।

Dental radiography / डेंटल रेडियोग्राफ़

Dental radiography 

दाँतो के अंदर होने वाली बीमारियों जैसे :- bone loss , benign & malignant masses , एवं अन्य किसी प्रकार के infection आदि का पता लगाने के लिए दाँतो की radiography dental radiography कहलाती है। dental radiography करने के दौरान पेशेंट को lead apron , lead  thyroid collar sheet पहना देना चाहिए , जिससे कि पेशेंट के dental area के अलावा अन्य स्थानों पर radiation लगने की सम्भावना कम से कम हो। 

Dental radiography दो प्रकार की होती है -

1. Intra oral dental radiography 

इस प्रकार की dental radiography  में radiographic film को पेशेंट के मुँह के अंदर रखकर expose किया जाता है। तथा इस प्रकार की radiographic फिल्मों का साइज 1-1 , 4-1 , 5-8 inches होता हैं एवं यह double inclusion film होती है जो कि बिना screen के ही exposed की जाती है एवं इस प्रकार की प्रत्येक फिल्में back side से lead coat की packing में लिपटी होती है। जिससे की radiation dose पेशेंट को कम लगें।

Dental radiography in hindi




2. Extra oral dental radiography 

इस प्रकार की dental radiography  में radiographic film को रोगी के मुँह के बाहर रखकर expose  किया जाता है तथा इस प्रकार की  radiographic film panaromic exposure होता हैं तथा इस प्रकार की स्केनिंग से प्राप्त radiographic view को panaromic view कहते है। 

Panaromic view का लाभ यह होता हैं कि इसमें एक बार के exposure में ही सम्पूर्ण दाँतो का x-ray हो जाता हैं। जिससे कि समस्त डेंटल एरिया में होने वाली बीमारियों का पता एक ही exposure में लगाया जा सकता है। extra oral dental radiographic सम्पूर्ण रूप से अधिक उपयोगी होती हैं। panaromic फिल्मों का size 5×12 inch होता हैं तथा यह single emulsion film होती हैं। जैसे OPG ( Ortho pantomime gram )

extra oral Dental radiography in hindi




skull Stenver's or petrous anterior oblique x-ray view in hindi

skull Stenver's or petrous anterior oblique x-ray view in hindi

Position of patient and cassette

यह projection prone पोजीशन में भी किया जा सकता है लेकिन पेशेंट के लिए erect पोजीशन अधिक comfortable रहती है। पेशेंट को vertical bucky की तरफ मुँह करके खड़ा किया जाता हैं। जिस साइड का examination किया जाना है उस साइड के supra-orbital margin के सेन्टर को bucky के बीच मे centred करते हैं। गर्दन को flex करके nose तथा forehead को cassette के contact में रखते है। तथा orbito-meatal line को टेबल लम्बवत रखते हैं। 

जिस अवस्था मे median sagittal plane टेबल से लम्बवत हो उस पोजीशन से पेशेंट के head को examination side की तरफ से इस प्रकार rotate किया जाता  है  जिससे कि median sagittal plane टेबल से 45° के angle पर हो जाए। इससे temporal bone का petrous part कैसेट के समांतर हो जाए। अब थोड़ा गर्दन को इस प्रकार extended करते है जिससे कि orbito-meatal line क्षेतिज से 5 डिग्री angle पर हो जाए। एक 18×24cm साइज की cassette को bucky के अंदर transversely इस प्रकार place करते जिससे कि कैसेट का सेंटर central ray के अनुरुप हो।

skull Stenver's or petrous anterior oblique x-ray view in hindi




Direction and centring of the x-ray beam

Collimated horizontal x-ray beam को 12° cranially angle देते है। तथा इसके सेन्टर को xray cassette से दूर स्थित external auditory meatus तथा occipital protuberance के बीच देते है। temporal के petrous भाग तथा mastoid को examination area में शामिल करते हुए beam को collimate करते है। 

skull Stenver's or petrous anterior oblique x-ray view in hindi




Note -: CT scan  के आने के बाद यह projection बहुत कम किया जाता हैं।

skull Mastoid profile view in hindi

skull Mastoid profile view

Position of patient and cassette

पेशेंट को x-ray table पर supine सुलाते है साथ ही orbito-meatal baseline को table top से लम्बवत रखते है। median sagittal plane टेबल से लम्बवत हो तथा इस पोजीशन से पेशेंट के head को 35° उस तरफ rotate किया जाता है जिस तरफ का examination लेना है। जिससे कि अब median sagittal plane टेबल से 55 डिग्री का angle बनाए। finally पेशेंट के head को transversely इस प्रकार move करते है जिससे कि  mastoid process टेबल की midline में examined हो।

skull Mastoid profile view in hindi




Direction and centering of the x-ray beam

Central ray को caudally angle देने के लिए इसे orbito-meatal plane से 25° के एंगल पर देते है। तथा इसके सेन्टर को जिस तरफ का examination लेना है उस तरफ की mastoid process के बीच देते है। mastoid process के सभी तरफ के area को collimate करते है।

skull Mastoid profile view in hindi




Note -: दोनों तरफ के अंतर को देखने के लिए दोनों तरफ का radiograph लिया जाता हैं। एक छोटे lead marker को collimation area में शामिल करना चाहिए।

skull Mastoid - lateral oblique 25 degree caudad in hindi

skull Mastoid - lateral oblique 25 degree caudad

Position of patient and cassette

पेशेंट को erect bucky की तरफ मुँह करके बैठाया जाता हैं। पेशेंट के head को इस प्रकार rotate करते है जिससे कि median sagittal plane Bucky के समान्तर हो जाए तथा   inter-orbital line bucky के लम्बवत हो जाए। सही पोजीशन प्राप्त करने के लिए शोल्डर को हल्का सा rotate करते हैं। stability के लिए पेशेंट bucky को पकड़ सकता है। cassette के तरफ वाले ear की earpinna को आगे की तरफ fold कर देते हैं जिससे कि यह mastoid region पर superimposed ना हो। एक 18×24cm size की cassette को bucky के अंदर longitudinally place करते हैं। तथा इस cassette का सेन्टर को central ray तथा mastoid process के अनुरूप रखते हैं।

skull Mastoid - lateral oblique 25 degree caudad in hindi




Direction and centring of the x-ray beam

एक 25 degree caudal angulation को काम मे लेते हुए इसके सेन्टर को cassette से दुरस्थित external auditory meatus से 5cm ऊपर तथा 2.5cm पीछे की ओर देते हैं।  examination area को collimate करते है |

skull Mastoid - lateral oblique 25 degree caudad in hindi




Essential image characteristics

यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी mastoid air cells इमेज में शामिल हैं । दोनों तरफ की mastoid air cells के अंतर को देखने के लिए दोनों तरफ का radiograph लिया जाता हैं।