Translate

BUY NOTES

BUY NOTES
radio-physics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
radio-physics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Heat ( ऊष्मा ) and methods of heat transformation

Heat ( ऊष्मा )

ऊष्मा ऊर्जा का ही एक रूप है जिसके द्वारा वस्तु की गर्माहट या ठंठक का अनुभव होता है।

जब गर्म वस्तु तथा ठंडी वस्तु को एक दूसरे के सम्पर्क में रखा जाता है तो ऊष्मा गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर प्रवाहित होती हैं। इस प्रक्रिया में ऊष्मा स्थानांतरित होती हैं । अतः इस सिद्धान्त के अनुसार पदार्थ के कण ( अणु ) सभी संभव दिशाओं में random ( यादृच्छिक  गति ) कर सकते है।   जिसके कारण इनमें गतिज ऊर्जा पायी जाती हैं । प्रत्येक पदार्थ के अणु की अनियमित गति के कारण पदार्थ की energy को ही thermal energy ( उष्मीय ऊर्जा ) कहते है।

उष्मीय ऊर्जा का मात्रक = कैलोरी , SI unit - jule

Types of methods heat transformation

1. Conduction method ( चालन विधि )

इस विधि में ऊष्मा का प्रवाह पदार्थ के अणु के स्थानांतरण के बिना ही होता हैं। अर्थात conduction Method में पदार्थ के कण बिना किसी गति के एक दूसरे के साथ heat transfer करते है। यह विधि मुख्य रूप से solid में पाई जाती हैं। 

प्रायोगिक विश्लेषण -:

माना एक लोहे की छड़ जिस पर मोम की सहायता से तीलियाँ क्रमानुसार चिपकी हुई हैं। तथा इसके एक सिरे को handle से पकड़ कर दूसरे सिरे को बर्नर की सहायता से गर्म किया जाता हैं। तो कुछ समय पश्चात बर्नर सिरे की ओर से तिलिया क्रमानुसार नीचे गिरने लगती हैं। उपरोक्त से स्पष्ट है कि ऊष्मा का transformation उच्च ताप से निम्न ताप की ओर होता हैं। conduction एक slow process है जो द्रव व गैसों में प्रवाहित नही होती हैं। जिस माध्यम से heat transfer होती हैं उसका ताप बढ़ जाता है। अधात्विक ( solid ) तथा liquid में अणुओं के कम्पन्न के कारण कारण  conduction होता हैं । अतः यह दुर्बल चालक कहलाते है। धात्विक ठोस में मुक्त इलेक्ट्रॉन heat energy का ट्रांसफर करते हैं। अतः इनको ऊष्मा का अच्छा चालक कहा जाता है।

2. Convection method ( संवहन विधि )

ऊष्मा संचरण की इस विधि ऊष्मा का प्रवाह उच्च ताप वाले स्थान से निम्न ताप वाले स्थान की ओर माध्यम के कणों की सहायता से इस प्रकार होता हैं कि माध्यम के कण स्वयं अपनी स्थिति परिवर्तित करके एक स्थान  से दूसरे स्थान तक ऊष्मा का प्रवाह करते है।

प्रायोगिक विश्लेषण -: 

यदि किसी पात्र में जल को लेकर गर्म किया जाए तो पात्र के तल का जल सबसे पहले गर्म होता हैं। जिससे गर्म जल का घनत्व ठंडे जल की तुलना में कम हो जाता हैं। तथा गर्म जल के heating particles नीचे ( तल ) से ऊपर की ओर गति करते है जिससे जल में नीचे से ऊपर की ओर wave (  धाराए ) उत्पन्न होती हैं। इन wave को convection wave  कहते है।

Important properties of convection 

A. माध्यम में दो स्थानों या अणु पर घनत्व के अंतर के कारण तथा गुरुत्व के प्रभाव में गर्म कण ऊपर की ओर तथा ठंडे कण नीचे की ओर गति करते है। इस प्रक्रिया को normal convection कहते हैं।

B. Gravitational free area में convection सम्भव है।

3. Radiation method ( विकिरण विधि )

ऊष्मा संचरण की इस विधि में ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान तक without medium के ट्रांसफर होती हैं तथा radiation method में heat electro magnetic wave के रूप में ट्रांसफर होती हैं। जिसके कारण कारण तरंग संचरण एरिया में यदि कोई वस्तु पायी जाती हैं तो यह उसे भी गर्म कर देता हैं।

Conductor insulator and semiconductor / चालक , कुचालक व अर्धचालक

Conductor insulator and semiconductor in hindi

Conductor ( सुचालक )

पदार्थो द्वारा विधुत धारा संचालित करने की क्षमता के माप को विधुत चालकता कहते हैं। विधुत चालकता के आधार पर पदार्थो को अलग अलग वर्गों में बांटा गया है जिनका अपना अपना महत्व एवं उपयोग होता है। ऐसे पदार्थ जिनमे अधिक संख्या में मुक्त इलेक्ट्रॉन पाये जाते हैं सुचालक पदार्थ कहलाते है। ये मुक्त इलेक्ट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक चालकता के लिए जिम्मेदार होते है तथा ऐसे धातुओं की प्रतिरोधकता  बहुत कम होती हैं। चाँदी ( silver Ag ) विधुत धारा की अति उत्तम सुचालक पदार्थ होती है। इसके अलावा copper , Al , Hg मानव शरीर , क्षार एवं लवण आदि विधुत के सुचालक होते है। सुचालक पदार्थो में संयोजकता बैंड तथा चालन बैंड पास पास होते है। अतः ऐसे पदार्थो में विधुत क्षेत्र लगाने पर इलेक्ट्रॉन  extra energy ग्रहण करके चालकता बैंड में चले जाते है। इन गतिमान इलेक्ट्रॉन के कारण विधुत धारा का निर्माण होने लगता हैं। सुचालक पदार्थो में  forbidden gap ( ऊर्जा अंतराल ) नही होता है। अतः ऐसे पदार्थो में electricity प्रवाहित होने में आसानी रहती है । और ऐसे पदार्थ में अधिक विधुत क्षेत्र लगाने की आवश्यकता नही होती हैं।

Insulator ( कुचालक )

ऐसे पदार्थ जिनमे विधुत धारा एवं ताप का परिचालन अर्थार्त चालकता के गुण नही होते है कुचालक पदार्थ कहलाते है। इन पदार्थों में मुक्त इलेक्ट्रॉन की संख्या न के बराबर होती है तथा इनका ऊर्जा अंतराल ( forbidden gap ) बहुत अधिक 6ev होता है। अतः बाहर से विधुत क्षेत्र लगाने पर भी संयोजकता बैंड के इलेक्ट्रॉन चालन बैंड में नही पहुंच पाते । क्योंकि यह external energy 6ev से कम होती है। लकड़ी , कांच , गन्धक , मोम आदि कुचालक ( insulator ) के उदाहरण है। इन पदार्थों का संयोजकता बैंड पूरी तरह से भरा रहता है तथा चालकता बैंड खाली   रहता  है।

Note -: 

हीरा कुचालको का अतिउत्तम उदाहरण है। जिसका ऊर्जा अंतराल सबसे ज्यादा 7ev होता है।

Semi-conductor ( अर्धचालक )

ऐसे पदार्थ जिनकी चालकता सुचालक एवं कुचालक पदार्थो के बीच में होती है , अर्द्धचालक कहलाते है। जैसे सिलिकॉन जर्मेनियम , कार्बन , सिलेनियम आदि। परम् शून्य तापमान पर सभी अर्धचालक , कुचालक होते है। परंतु तापमान बढ़ाने पर कुछ  इलेक्ट्रॉन ऊर्जा ग्रहण करके संयोजकता बैंड से वर्जित अंतराल ( forbidden gap ) को पार करते हुए चालकता बैंड में चले जाते है। जिससे इलेक्ट्रॉन की अनुपस्थिति के कारण संयोजकता बैंड में Hole बन जाते है।  जिसमे संयोजकता बैंड पूरी तरह भरा हुआ नही होता हैं। अतः यह चालकता में योगदान दे सकता हैं। क्योंकि संयोजकता बैंड में बने Hole धनावेशित आवेश वाहकों की तरह कार्य करते हैं। चालकता बैंड में इलेक्ट्रॉन की संख्या तथा संयोजकता बैंड में holes की संख्या बराबर होती है।

Note -: 

जब अर्द्धचालको में 5 संयोजकता का फास्फोरस तथा 3 संयोजकता का बोरोन अथवा एल्युमीनियम मिलाया जाता है तो  इनको  N तथा P type के अर्द्धचालक ( semi-conductor ) कहते है। ऐसे सुद्ध अर्द्धचालक जिनमें अपद्रव्य न हो नैज अर्द्धचालक कहलाते हैं।

current / AC & DC / प्रत्यावर्ती और दिस्ट धारा

Electric current ( विधुत धारा )

एकांक समय मे किसी बिंदु से गुजरने वाले आवेशों की संख्या धारा कहलाती हैं।

यदि किसी बिंदु से ' t ' sec में गुजरने वाले आवेशों की संख्या q हो तो उस बिंदु प्रवाहित धारा

I =q/t

Unit :-   I = एम्पियर

Unit Amp. Current

यदि किसी बिंदु से 1 sec में प्रवाहित आवेश 1c हो तो उस बिंदु से गुजरने वाली धारा 1 एम्पियर होगी।

  Current के दो प्रकार है - 

1. Direct current ( दिस्ट धारा )

DC धारा की खोज सर्वप्रथम alessendro volta द्वारा की गई। जब आवेशों का प्रवाह एक ही दिशा में हो  तो इससे उत्पन्न होने वाली धारा DC या direct current कहलाता है। 

Direct current in hindi




direct current  के उपयोग  -: 

Hand watch , remote , mobile battery तथा मोबाइल चार्जर पिन से निकलने वाली धारा direct current होती है।

दूरसंचार विभाग को चलाने के लिए 48 से 72 volt direct current का प्रयोग होता हैं।

2. Alternating current ( प्रत्यावर्ती धारा )

वह धारा जो विधुतीय परिपथ में समय के साथ अपनी दिशा बदलती हैं। AC current कहलाती है।

प्रत्यावर्ती धारा की खोज Nikola Tesla द्वारा की गई । प्रत्यावर्ती धारा का परिमाण समय के साथ बदलता रहता है तथा यह शून्य पर पहुंचकर -ve  भी होता हैं।

Alternating current in hindi



प्रत्यावर्ती धारा प्रत्यावर्ती जनित्र द्वारा प्राप्त की जाती है।

भारत के बहुमूल्य प्रत्यावर्ती धारा  की आवृति 50Hz होती है अर्थात 1 second में 50 बार अपनी दिशा परिवर्तित करती है।

उपयोग -: 

घरेलू उपकरण को चलाने में ।  

Audio frequency amplifier etc.

Capacitor / संधारित्र

Capacitor 

यदि दो अर्धचालक प्लेटो को कुछ  दूरी पर रखा जाए तो बनने वाली युक्ति capacitor कहलाती है।

capacitor in hindi




यदि capacitor( संधारित्र ) की प्लेटों मध्य आरोपित वोल्टता V हो तो संधारित्र की प्लेट के मध्य storage charge q आरोपित वोल्टता के समानुपाती होता है।

अथार्त   q ∝ V

     q = CV

यंहा C संधारित्र की धारिता कहलाती है।

अतः धारिता  C = q/V

धारिता -: किसी चालक अथवा संधारित्र में आवेश संचित करने की capacity ( क्षमता ) धारिता कहलाती है।

धारिता की निर्भरता-:

1. इस संधारित्र की धारिता प्लेटो के क्षेत्रफल के समानुपाती होती हैं।

2. धारिता दोनों प्लेटो की मध्य की दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

संधारित्र का संयोजन -:

1. capacitance in series ( श्रेणीक्रम संयोजन ) -: 

यदि  c1 , c2 , c3 , c4 .............. cn   धारिता के n  स्न्धारित्रो को  श्रेणीक्रम में जोड़ा जाये तो 
तुल्य धारिता 1/C =  1/c1 + 1/c2 + --------- +1/cn
capacitance in series in hindi




यदि श्रेणीक्रम में संयोजित सभी संधारित्र की धारिता समान हो अर्थार्त 
1/c1 = 1/c2 = --------- =1/cn
तुल्य धारिता 1/C =  1/c1 + 1/c2 + --------- +1/cn
 c = c1/n

2. capacitor in parallel ( समांतरक्रम  संयोजन )

यदि  c1 , c2 , c3 , c4 .............. cn   धारिता के n  स्न्धारित्रो को  समांतर क्रम  में जोड़ा जाये तो तुल्य धारिता -
C = c1 + c2  + c3  + c4 .............. + cn 

capacitor in parallel in hindi



यदि  c1 = c2 = --------- = cn  हो तो 

Cp = c + c + --------- + cn
Cp = nc

संधारित्र के उपयोग -: 

विधुत परिपथ में 
विधुतीय उपकरणों में 
आवेशित उर्जा के संचायक में 

thermo luminance dosimeter / TLD बैज

 TLD badge 

इसका पूरा नाम thermo luminance dosimeter होता  है। यह thermo luminance के सिद्धांत पर कार्य करता है। अर्थार्त गर्म करने पर light emit करता है। thermo luminance light का उत्सर्जन है ऐसे पदार्थों को radiation exposure के बाद जब गर्म किया जाता है तो इनमें प्रतिदीप्ति ( fluorescence ) उत्पन्न  होती हैं। जिसकी तीव्रता के अनुसार radiation worker द्वारा radiation area में प्राप्त कि गई radiation की मात्रा की गणना की जा सकती हैं।

 यह विशेष रूप से thermoluminescence material , calcium sulphate तथा dy Teflon disk का बना होता हैं। इसमे यांत्रिक रूप से निकिल एल्युमिनियम प्लेट पर तीन hole क्रमशः एक दूसरे के ऊपर बने होते है। तथा साथ मे एक clipped होता है। TLD card holder में उच्च दोष रहित सुद्ध प्लास्टिक की TLD plate  ' v ' cut के अनुसार fit रहती है। cassette में TLD card को रखा जाता है जिसमे कि पहली disc D1 जो 1mm aluminium तथा 0.5 mm cu filter की बनी होती है। Cu filter TLD disc के निकटतम होता हैं तथा 2nd disk D2 1.5 mm प्लास्टिक के filter की बनी होती है। 3rd disc D3 open window रहती है। cassette के पिछले ऊपरी हिस्से पर स्टील की clips होती है जिसकी सहायता से रेडिएशन worker TLD badge को एप्रिन पर लगाता है। यह बहुत ही सटीक एवं विश्वसनीय परिणाम देते हैं। तथा जलवायु की दशा का भी इन पर प्रभाव नही पड़ता है। TLD badge film badge की तुलना में अधिक गुणवत्ता की फ़ास्ट रीडिंग देते है। प्रत्येक TLD badge में संस्थान का नम्बर तथा व्यक्तिगत नम्बर allotted होता है।

Note -: 

TLD badge is used in dose of 10 mili roentgen to 10000 mili roentgen.

TLD badge service is conducted on quarterly basis ( each 3 month ) and they sent to BARC for radiation dose evaluation . These work done by renetech laboratory PVT.

Type of TLD badge

ये निम्न प्रकार के होते है- 

1. Chest TLD badge

इस प्रकार के TLD badge worker की पूरी body की radiation dose को measure करते है। radiation area में काम करते समय worker को हमेशा इस प्रकार के  TLD badge को अपने chest area पर लगाना चाहिए जिससे कि कार्य के दौरान पूरे शरीर को मिल रही radiation की dose को measure किया जा सके । 

2. Wrist TLD badge

इस प्रकार के TLD badge radiographer के द्वारा कलाई पर बांधे जाते है तथा प्रकार के  TLD badge से केवल hand & firearm  पर लगने वाली radiation dose का निर्धारण किया जाता है। जब रेडियोग्राफर special  investigation जैसे MSU , RGU , barium enema , HSG आदि कार्य करता है तो wrist TLD badge  को कलाई पर लगाकर कार्य करना चाहिए , जिससे हाथों को लगने वाली अनावश्यक radiation dose का मापन किया जा सके।

3. Control TLD badge

यह TLD badge x-ray मशीन के control panel पर लगाया जाता हैं। तथा इससे control area पर लगने वाली radiation की dose का पता लगाया जाता है।

Advantage of TLD badge

TLD badge में जलवायु परिवर्तन की दशाओं जैसे प्रकाश , ताप , दाब , नमी आदि का प्रभाव नही पड़ता हैं जबकि film badge में इन दशाओं का प्रभाव पड़ता हैं।

TLD badge film badge की तुलना में अधिक गुणवत्ता की रीडिंग देते है । तथा इसमे रीडिंग प्रोसेस film badge की तुलना में अधिक फ़ास्ट होती हैं।

Service processor

निर्धारित अवधि तीन माह बाद TLD badge निम्न पते पर radiation measurement हेतु भिजवाया जाता हैं।

Sr. Scientific officer rentech laboratory PVT Ltd  C-106 synthaline industrial area gore ganv mumbai ( 400063 )