Translate

BUY NOTES

BUY NOTES
radio-physics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
radio-physics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Heat ( ऊष्मा ) and methods of heat transformation

Heat ( ऊष्मा )

ऊष्मा ऊर्जा का ही एक रूप है जिसके द्वारा वस्तु की गर्माहट या ठंठक का अनुभव होता है।

जब गर्म वस्तु तथा ठंडी वस्तु को एक दूसरे के सम्पर्क में रखा जाता है तो ऊष्मा गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर प्रवाहित होती हैं। इस प्रक्रिया में ऊष्मा स्थानांतरित होती हैं । अतः इस सिद्धान्त के अनुसार पदार्थ के कण ( अणु ) सभी संभव दिशाओं में random ( यादृच्छिक  गति ) कर सकते है।   जिसके कारण इनमें गतिज ऊर्जा पायी जाती हैं । प्रत्येक पदार्थ के अणु की अनियमित गति के कारण पदार्थ की energy को ही thermal energy ( उष्मीय ऊर्जा ) कहते है।

उष्मीय ऊर्जा का मात्रक = कैलोरी , SI unit - jule

Types of methods heat transformation

1. Conduction method ( चालन विधि )

इस विधि में ऊष्मा का प्रवाह पदार्थ के अणु के स्थानांतरण के बिना ही होता हैं। अर्थात conduction Method में पदार्थ के कण बिना किसी गति के एक दूसरे के साथ heat transfer करते है। यह विधि मुख्य रूप से solid में पाई जाती हैं। 

प्रायोगिक विश्लेषण -:

माना एक लोहे की छड़ जिस पर मोम की सहायता से तीलियाँ क्रमानुसार चिपकी हुई हैं। तथा इसके एक सिरे को handle से पकड़ कर दूसरे सिरे को बर्नर की सहायता से गर्म किया जाता हैं। तो कुछ समय पश्चात बर्नर सिरे की ओर से तिलिया क्रमानुसार नीचे गिरने लगती हैं। उपरोक्त से स्पष्ट है कि ऊष्मा का transformation उच्च ताप से निम्न ताप की ओर होता हैं। conduction एक slow process है जो द्रव व गैसों में प्रवाहित नही होती हैं। जिस माध्यम से heat transfer होती हैं उसका ताप बढ़ जाता है। अधात्विक ( solid ) तथा liquid में अणुओं के कम्पन्न के कारण कारण  conduction होता हैं । अतः यह दुर्बल चालक कहलाते है। धात्विक ठोस में मुक्त इलेक्ट्रॉन heat energy का ट्रांसफर करते हैं। अतः इनको ऊष्मा का अच्छा चालक कहा जाता है।

2. Convection method ( संवहन विधि )

ऊष्मा संचरण की इस विधि ऊष्मा का प्रवाह उच्च ताप वाले स्थान से निम्न ताप वाले स्थान की ओर माध्यम के कणों की सहायता से इस प्रकार होता हैं कि माध्यम के कण स्वयं अपनी स्थिति परिवर्तित करके एक स्थान  से दूसरे स्थान तक ऊष्मा का प्रवाह करते है।

प्रायोगिक विश्लेषण -: 

यदि किसी पात्र में जल को लेकर गर्म किया जाए तो पात्र के तल का जल सबसे पहले गर्म होता हैं। जिससे गर्म जल का घनत्व ठंडे जल की तुलना में कम हो जाता हैं। तथा गर्म जल के heating particles नीचे ( तल ) से ऊपर की ओर गति करते है जिससे जल में नीचे से ऊपर की ओर wave (  धाराए ) उत्पन्न होती हैं। इन wave को convection wave  कहते है।

Important properties of convection 

A. माध्यम में दो स्थानों या अणु पर घनत्व के अंतर के कारण तथा गुरुत्व के प्रभाव में गर्म कण ऊपर की ओर तथा ठंडे कण नीचे की ओर गति करते है। इस प्रक्रिया को normal convection कहते हैं।

B. Gravitational free area में convection सम्भव है।

3. Radiation method ( विकिरण विधि )

ऊष्मा संचरण की इस विधि में ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान तक without medium के ट्रांसफर होती हैं तथा radiation method में heat electro magnetic wave के रूप में ट्रांसफर होती हैं। जिसके कारण कारण तरंग संचरण एरिया में यदि कोई वस्तु पायी जाती हैं तो यह उसे भी गर्म कर देता हैं।

Conductor insulator and semiconductor / चालक , कुचालक व अर्धचालक

Conductor insulator and semiconductor in hindi

Conductor ( सुचालक )

पदार्थो द्वारा विधुत धारा संचालित करने की क्षमता के माप को विधुत चालकता कहते हैं। विधुत चालकता के आधार पर पदार्थो को अलग अलग वर्गों में बांटा गया है जिनका अपना अपना महत्व एवं उपयोग होता है। ऐसे पदार्थ जिनमे अधिक संख्या में मुक्त इलेक्ट्रॉन पाये जाते हैं सुचालक पदार्थ कहलाते है। ये मुक्त इलेक्ट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक चालकता के लिए जिम्मेदार होते है तथा ऐसे धातुओं की प्रतिरोधकता  बहुत कम होती हैं। चाँदी ( silver Ag ) विधुत धारा की अति उत्तम सुचालक पदार्थ होती है। इसके अलावा copper , Al , Hg मानव शरीर , क्षार एवं लवण आदि विधुत के सुचालक होते है। सुचालक पदार्थो में संयोजकता बैंड तथा चालन बैंड पास पास होते है। अतः ऐसे पदार्थो में विधुत क्षेत्र लगाने पर इलेक्ट्रॉन  extra energy ग्रहण करके चालकता बैंड में चले जाते है। इन गतिमान इलेक्ट्रॉन के कारण विधुत धारा का निर्माण होने लगता हैं। सुचालक पदार्थो में  forbidden gap ( ऊर्जा अंतराल ) नही होता है। अतः ऐसे पदार्थो में electricity प्रवाहित होने में आसानी रहती है । और ऐसे पदार्थ में अधिक विधुत क्षेत्र लगाने की आवश्यकता नही होती हैं।

Insulator ( कुचालक )

ऐसे पदार्थ जिनमे विधुत धारा एवं ताप का परिचालन अर्थार्त चालकता के गुण नही होते है कुचालक पदार्थ कहलाते है। इन पदार्थों में मुक्त इलेक्ट्रॉन की संख्या न के बराबर होती है तथा इनका ऊर्जा अंतराल ( forbidden gap ) बहुत अधिक 6ev होता है। अतः बाहर से विधुत क्षेत्र लगाने पर भी संयोजकता बैंड के इलेक्ट्रॉन चालन बैंड में नही पहुंच पाते । क्योंकि यह external energy 6ev से कम होती है। लकड़ी , कांच , गन्धक , मोम आदि कुचालक ( insulator ) के उदाहरण है। इन पदार्थों का संयोजकता बैंड पूरी तरह से भरा रहता है तथा चालकता बैंड खाली   रहता  है।

Note -: 

हीरा कुचालको का अतिउत्तम उदाहरण है। जिसका ऊर्जा अंतराल सबसे ज्यादा 7ev होता है।

Semi-conductor ( अर्धचालक )

ऐसे पदार्थ जिनकी चालकता सुचालक एवं कुचालक पदार्थो के बीच में होती है , अर्द्धचालक कहलाते है। जैसे सिलिकॉन जर्मेनियम , कार्बन , सिलेनियम आदि। परम् शून्य तापमान पर सभी अर्धचालक , कुचालक होते है। परंतु तापमान बढ़ाने पर कुछ  इलेक्ट्रॉन ऊर्जा ग्रहण करके संयोजकता बैंड से वर्जित अंतराल ( forbidden gap ) को पार करते हुए चालकता बैंड में चले जाते है। जिससे इलेक्ट्रॉन की अनुपस्थिति के कारण संयोजकता बैंड में Hole बन जाते है।  जिसमे संयोजकता बैंड पूरी तरह भरा हुआ नही होता हैं। अतः यह चालकता में योगदान दे सकता हैं। क्योंकि संयोजकता बैंड में बने Hole धनावेशित आवेश वाहकों की तरह कार्य करते हैं। चालकता बैंड में इलेक्ट्रॉन की संख्या तथा संयोजकता बैंड में holes की संख्या बराबर होती है।

Note -: 

जब अर्द्धचालको में 5 संयोजकता का फास्फोरस तथा 3 संयोजकता का बोरोन अथवा एल्युमीनियम मिलाया जाता है तो  इनको  N तथा P type के अर्द्धचालक ( semi-conductor ) कहते है। ऐसे सुद्ध अर्द्धचालक जिनमें अपद्रव्य न हो नैज अर्द्धचालक कहलाते हैं।

current / AC & DC / प्रत्यावर्ती और दिस्ट धारा

Electric current ( विधुत धारा )

एकांक समय मे किसी बिंदु से गुजरने वाले आवेशों की संख्या धारा कहलाती हैं।

यदि किसी बिंदु से ' t ' sec में गुजरने वाले आवेशों की संख्या q हो तो उस बिंदु प्रवाहित धारा

I =q/t

Unit :-   I = एम्पियर

Unit Amp. Current

यदि किसी बिंदु से 1 sec में प्रवाहित आवेश 1c हो तो उस बिंदु से गुजरने वाली धारा 1 एम्पियर होगी।

  Current के दो प्रकार है - 

1. Direct current ( दिस्ट धारा )

DC धारा की खोज सर्वप्रथम alessendro volta द्वारा की गई। जब आवेशों का प्रवाह एक ही दिशा में हो  तो इससे उत्पन्न होने वाली धारा DC या direct current कहलाता है। 

Direct current in hindi




direct current  के उपयोग  -: 

Hand watch , remote , mobile battery तथा मोबाइल चार्जर पिन से निकलने वाली धारा direct current होती है।

दूरसंचार विभाग को चलाने के लिए 48 से 72 volt direct current का प्रयोग होता हैं।

2. Alternating current ( प्रत्यावर्ती धारा )

वह धारा जो विधुतीय परिपथ में समय के साथ अपनी दिशा बदलती हैं। AC current कहलाती है।

प्रत्यावर्ती धारा की खोज Nikola Tesla द्वारा की गई । प्रत्यावर्ती धारा का परिमाण समय के साथ बदलता रहता है तथा यह शून्य पर पहुंचकर -ve  भी होता हैं।

Alternating current in hindi



प्रत्यावर्ती धारा प्रत्यावर्ती जनित्र द्वारा प्राप्त की जाती है।

भारत के बहुमूल्य प्रत्यावर्ती धारा  की आवृति 50Hz होती है अर्थात 1 second में 50 बार अपनी दिशा परिवर्तित करती है।

उपयोग -: 

घरेलू उपकरण को चलाने में ।  

Audio frequency amplifier etc.

Capacitor / संधारित्र

Capacitor 

यदि दो अर्धचालक प्लेटो को कुछ  दूरी पर रखा जाए तो बनने वाली युक्ति capacitor कहलाती है।

capacitor in hindi




यदि capacitor( संधारित्र ) की प्लेटों मध्य आरोपित वोल्टता V हो तो संधारित्र की प्लेट के मध्य storage charge q आरोपित वोल्टता के समानुपाती होता है।

अथार्त   q ∝ V

     q = CV

यंहा C संधारित्र की धारिता कहलाती है।

अतः धारिता  C = q/V

धारिता -: किसी चालक अथवा संधारित्र में आवेश संचित करने की capacity ( क्षमता ) धारिता कहलाती है।

धारिता की निर्भरता-:

1. इस संधारित्र की धारिता प्लेटो के क्षेत्रफल के समानुपाती होती हैं।

2. धारिता दोनों प्लेटो की मध्य की दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

संधारित्र का संयोजन -:

1. capacitance in series ( श्रेणीक्रम संयोजन ) -: 

यदि  c1 , c2 , c3 , c4 .............. cn   धारिता के n  स्न्धारित्रो को  श्रेणीक्रम में जोड़ा जाये तो 
तुल्य धारिता 1/C =  1/c1 + 1/c2 + --------- +1/cn
capacitance in series in hindi




यदि श्रेणीक्रम में संयोजित सभी संधारित्र की धारिता समान हो अर्थार्त 
1/c1 = 1/c2 = --------- =1/cn
तुल्य धारिता 1/C =  1/c1 + 1/c2 + --------- +1/cn
 c = c1/n

2. capacitor in parallel ( समांतरक्रम  संयोजन )

यदि  c1 , c2 , c3 , c4 .............. cn   धारिता के n  स्न्धारित्रो को  समांतर क्रम  में जोड़ा जाये तो तुल्य धारिता -
C = c1 + c2  + c3  + c4 .............. + cn 

capacitor in parallel in hindi



यदि  c1 = c2 = --------- = cn  हो तो 

Cp = c + c + --------- + cn
Cp = nc

संधारित्र के उपयोग -: 

विधुत परिपथ में 
विधुतीय उपकरणों में 
आवेशित उर्जा के संचायक में 

thermo luminance dosimeter / TLD बैज

 TLD badge 

इसका पूरा नाम thermo luminance dosimeter होता  है। यह thermo luminance के सिद्धांत पर कार्य करता है। अर्थार्त गर्म करने पर light emit करता है। thermo luminance light का उत्सर्जन है ऐसे पदार्थों को radiation exposure के बाद जब गर्म किया जाता है तो इनमें प्रतिदीप्ति ( fluorescence ) उत्पन्न  होती हैं। जिसकी तीव्रता के अनुसार radiation worker द्वारा radiation area में प्राप्त कि गई radiation की मात्रा की गणना की जा सकती हैं।

 यह विशेष रूप से thermoluminescence material , calcium sulphate तथा dy Teflon disk का बना होता हैं। इसमे यांत्रिक रूप से निकिल एल्युमिनियम प्लेट पर तीन hole क्रमशः एक दूसरे के ऊपर बने होते है। तथा साथ मे एक clipped होता है। TLD card holder में उच्च दोष रहित सुद्ध प्लास्टिक की TLD plate  ' v ' cut के अनुसार fit रहती है। cassette में TLD card को रखा जाता है जिसमे कि पहली disc D1 जो 1mm aluminium तथा 0.5 mm cu filter की बनी होती है। Cu filter TLD disc के निकटतम होता हैं तथा 2nd disk D2 1.5 mm प्लास्टिक के filter की बनी होती है। 3rd disc D3 open window रहती है। cassette के पिछले ऊपरी हिस्से पर स्टील की clips होती है जिसकी सहायता से रेडिएशन worker TLD badge को एप्रिन पर लगाता है। यह बहुत ही सटीक एवं विश्वसनीय परिणाम देते हैं। तथा जलवायु की दशा का भी इन पर प्रभाव नही पड़ता है। TLD badge film badge की तुलना में अधिक गुणवत्ता की फ़ास्ट रीडिंग देते है। प्रत्येक TLD badge में संस्थान का नम्बर तथा व्यक्तिगत नम्बर allotted होता है।

Note -: 

TLD badge is used in dose of 10 mili roentgen to 10000 mili roentgen.

TLD badge service is conducted on quarterly basis ( each 3 month ) and they sent to BARC for radiation dose evaluation . These work done by renetech laboratory PVT.

Type of TLD badge

ये निम्न प्रकार के होते है- 

1. Chest TLD badge

इस प्रकार के TLD badge worker की पूरी body की radiation dose को measure करते है। radiation area में काम करते समय worker को हमेशा इस प्रकार के  TLD badge को अपने chest area पर लगाना चाहिए जिससे कि कार्य के दौरान पूरे शरीर को मिल रही radiation की dose को measure किया जा सके । 

2. Wrist TLD badge

इस प्रकार के TLD badge radiographer के द्वारा कलाई पर बांधे जाते है तथा प्रकार के  TLD badge से केवल hand & firearm  पर लगने वाली radiation dose का निर्धारण किया जाता है। जब रेडियोग्राफर special  investigation जैसे MSU , RGU , barium enema , HSG आदि कार्य करता है तो wrist TLD badge  को कलाई पर लगाकर कार्य करना चाहिए , जिससे हाथों को लगने वाली अनावश्यक radiation dose का मापन किया जा सके।

3. Control TLD badge

यह TLD badge x-ray मशीन के control panel पर लगाया जाता हैं। तथा इससे control area पर लगने वाली radiation की dose का पता लगाया जाता है।

Advantage of TLD badge

TLD badge में जलवायु परिवर्तन की दशाओं जैसे प्रकाश , ताप , दाब , नमी आदि का प्रभाव नही पड़ता हैं जबकि film badge में इन दशाओं का प्रभाव पड़ता हैं।

TLD badge film badge की तुलना में अधिक गुणवत्ता की रीडिंग देते है । तथा इसमे रीडिंग प्रोसेस film badge की तुलना में अधिक फ़ास्ट होती हैं।

Service processor

निर्धारित अवधि तीन माह बाद TLD badge निम्न पते पर radiation measurement हेतु भिजवाया जाता हैं।

Sr. Scientific officer rentech laboratory PVT Ltd  C-106 synthaline industrial area gore ganv mumbai ( 400063 )

film badge / फिल्म बैज

film badge

 Film badge का उपयोग radiation की मात्रा को मापने के लिए किया जाता है इसमे अलग अलग 6 window होती है । जो सभी प्रकार की radiation को ग्रहण करने की क्षमता रखती हैं। film badge film से भरी एक कैसेट के समान होती है जो कि dental film के समरूप होती है जो स्टेनलेस स्टील की बनी होती है । जिसके अंदर 4 × 3 cm आकार की photographic film होती है जो कि प्रकाश सहनशील पॉलीथिन में लिपटी रहती है।

film badge in hindi



Film badge में दोनों side 5 फ़िल्टर व एक open window होती है यह फ़िल्टर एक्सपोज़ रेडिएशन के प्रकार एवं उसकी ऊर्जा का निर्धारण करते हैं। film  badge को उपयोग के पश्चात निश्चित समय के बाद radiation measurement करने के लिए BARC ( bhabha atomic Research centre ) में भेज दिया जाता हैं। जंहा पर अलग अलग प्रकार की radiation की dose को measure कर लिया जाता हैं। 

फ़िल्म badge में 6 window होती हैं जिनमे से एक open window तथा शेष closed window होती हैं।

  • पहली open window x-ray को measure करती है।
  • दूसरी closed window प्लास्टिक की बनी होती है जो की ग्रे कलर की होती है । यह रेडियोग्राफर को लगने वाली बीटा किरणों का measure करती हैं।
  • तीसरी closed Window कैडमियम धातु की बनी होती है जो कि yellow कलर की होती है। यह रेडियोग्राफर को लगने वाले मन्द न्यूट्रॉन की गणना करती है ।
  • चौथी closed window green कलर की होती है । यह पतले cooper की बनी होती है एवं diagnostic x-ray की गणना करती हैं ।
  • पांचवी closed window मोटे कॉपर की बनी होती है। यह hard x-ray का measure करती है।
  • छठवीं तथा अंतिम closed window lead ( pb ) की बनी होती हैं। ये गामा किरणों की गणना करती है।

Note-:

1. Thin Cooper window ( 4th closed window ) की मोटाई 0.15 mm होती है। इसके अलावा शेष सभी window की मोटाई 1mm होती हैं।

2. Film badge की रीडिंग को permanent Evidence के रूप में सुरक्षित रख सकते हैं  परंतु वातावरणीय परिस्थितियों  जैसे तापमान , प्रकाश , दबाव आदि से इसकी रीडिंग प्रभावित हो सकती है।

radio-physics notes

 Radio-physics all topic

जिस टॉपिक को आप पढना चाहते हो उस पर क्लिक करे 

pdf  की नई अपडेट पाने के लिए whatsapp no. 7891738075



radioactivity / रेडियोधर्मिता

 Radioactivity

परमाणु के नाभिक में स्वतः विघटन की दर Radioactivity ( रेडियोधर्मिता ) कहलाती है अर्थात Radioactivity वह प्रक्रिया है जिसमे एक अस्थिर परमाणु अपने नाभिक से ionization radiation के रूप  में ऊर्जा निकलता हैं। तथा ऐसे पदार्थ जो स्वयं ही ऐसी ऊर्जा निकालते हो विकिरणशील पदार्थ या रेडियोधर्मि पदार्थ ( radioactive material ) कहलाते है। यह radiation अल्फा कण , बीटा कण , गामा किरण और इलेक्ट्रान के रूप में होती हैं।

radioactivity in hindi


सर्वप्रथम Radioactivity  की खोज फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बैकुरल ने 1896 में की थी उन्होंने बताया कि Radioactivity का गुण अधिकतम भारी नाभिकों में पाया जाता हैं क्योंकि भारी नाभिकों में प्रोटॉनों की संख्या अधिक होने के कारण आपसी प्रतिकर्षण बल अधिक होता हैं तथा बंधन ऊर्जा कम होती है जिससे नाभिक अस्थिर हो जाते है और स्वतः विघटित होने लगते है।

Radioactivity दो प्रकार की होती हैं -: 

1. Natural radioactivity 

नाभिक के प्राकृतिक रूप से स्वतः विघटित की दर Natural radioactivity कहलाती है। यह प्राकृतिक रूप से निरंतर चलती रहती है और नाभिक का विघटन होता रहता है। यह मुख्यतः भारी नाभिकों  में होती है। यूरेनियम पहला खोजा गया प्राकृतिक रेडियोधर्मी पदार्थ है इसके अलावा रेडियम , रेडॉन , थोरियम , कार्बन पोटैशियम , पॉलोनियम आदि प्राकृतिक रेडियोधर्मी पदार्थ है।

 2. Artificial radioactivity 

नाभिक के कृत्रिम रूप से स्वतः विघटन की दर Artificial radioactivity कहलाती है। यह विघटन की दर मानवीय हस्तक्षेप  या अन्य किसी कारण से सम्पन्न होती है। 

सीजियम , प्लूटोनियम , आयोडीन रुथेनियम आदि Artificial radioactivity  के उदाहरण हैं।

Isotopes

ऐसे नाभिक जिनमे परमाणुओ की संख्या तो समान होती है। लेकिन द्रव्यमान संख्या अलग अलग होती है । Isotopes( समस्थानिक ) कहलाते है। इनमें प्रत्येक परमाणु में समान प्रोटोन होते है । जबकि न्यूट्रॉन की संख्या अलग अलग रहती हैं। इसी कारण परमाणु संख्या तो समान रहती हैं। लेकिन परमाणु का द्रव्यमान अलग अलग हो जाता है । समस्थानिक का अर्थ समान स्थान से है। आवर्त सारणी में तत्वों को परमाणु संख्या के आधार पर अलग अलग रखा जाता है । जबकि समस्थानिको के परमाणु संख्या के समान रहने के कारण इन्हें अलग नही किया जाता है इसी कारण से इन्हें समस्थानिक कहा जाता है।

Note-:  समस्थानिक के होने की बात सबसे पहले 1913 में वैज्ञानिक फ्रेडरिक सोड्डी ने बताई थी उन्होंने रेडियोधर्मी विघटन के अध्ययन से बताया कि यूरेनियम और सीसे के बीच 40 प्रकार के अलग अलग रेडियोधर्मी तत्व होते है। जबकि आवृत सारणी में यूरेनियम से सीसे तक 11 तत्वों को ही रखा गया है।

Isobar ( समभारिक तत्व ) 

ऐसे नाभिक जिनकी द्रव्यमान संख्या तो समान हो परन्तु परमाणु संख्या अलग अलग होती हैं। Isobar ( समभारिक तत्व ) कहलाते हैं। जैसे आर्गन , पोटैशियम एवं कैल्शियम आदि समभारिक तत्व है क्योंकि सभी की द्रव्यमान संख्या समान समान 40 होता हैं। परन्तु परमाणु संख्या अलग अलग क्रमशः 18 , 19 एवं 20 होती है। इनके रासायनिक गुण अलग अलग होने के कारण इनको आवर्त सारणी में  अलग अलग स्थानों पर रखा गया है।

Atomic number

परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या परमाणु संख्या कहलाती  है। रसायन विज्ञान एवं भौतिकी में सभी तत्वों की अलग अलग परमाणु संख्या होती है। जो कि एक तत्व को दूसरे तत्व से अलग करती  है । इसे Z से पर्दर्शित किया जाता है। 

Note -: हीलियम के परमाणु में 2 प्रोटोन होते है। इसलिए इसका परमाणु क्रमांक 2 है । इसके अलावा इसके परमाणु में 2 न्यूट्रॉन भी होते हैं जिसके कारण इसकी द्रव्यमान संख्या 4 ( 2 प्रोटोन 2 न्यूट्रॉन ) होती हैं। 

Mass number

द्रव्यमान संख्या परमाणू भार को कहा जाता हैं। यह प्रोटोन ओर न्यूट्रॉन की कुल संख्या होती है। यह परमाणु संख्या की तरह समान नही होती है।

radiation hazards and protection

 Radiation hazards

ऐसे हानिकारक प्रभाव जो radiation की अत्यधिक मात्रा से exposed होने पर शरीर पर प्रकट होने लगते है । radiation hazards कहलाते है। 

radiation hazards and protection in hindi


Radiation Hazards दो प्रकार के होते है। 

1. Somatic Radiation Hazards

2. Generic Radiation Hazards

1. Somatic Radiation Hazards ( कायिक प्रभाव )

इस प्रकार के हानिकारक प्रभावों को पुनः दो भागों में विभक्त किया गया है।

(A) Accute Effect ( तुरंत होने वाले प्रभाव ) 

इस प्रकार के हानिकारक प्रभाव radiation लगने के कुछ हफ़्तों अथवा कुछ बाद नजर आने लगते है। 

जैसे -: सिर दर्द होना , उल्टी होना , चक्कर आना , त्वचा पर लाल चकत्ते होना आदि accute effect के उदाहरण हैं।

(B) chronic Effect ( कुछ समय बाद होने वाले प्रभाव )

Radiation से होने वाले इस प्रकार के हानिकारक प्रभाव शरीर  पर कुछ महीनों अथवा वर्षो बाद नजर आते है।

 जैसे -: बालो का झड़ना  , रक्त की कमी होना , कैंसर होना , मोतियाबिंद ( cataract ) होना आदि।

2. Genetic radiation Hazards ( जनद प्रभाव )

Radiation की अत्यधिक मात्रा लगने पर इस प्रकार के हानिकारक प्रभाव एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में रूपांतरित होते है इन्हें genetic  radiation  Hazards कहते है।

जैसे -: क्रोमोसोमल डिसऑर्डर , संतानों में विकृति उत्पन्न होनाब, गूंगे , बहरे या किसी सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे होना आदि।

Protection of radiation hazards

Radiation hazards से बचने के उपाय निम्नलिखित है-

1. Time ( समय )

 radiation area में कम से कम समय बिताना चाहिए , क्योंकि जितना कम समय radiation area में बताएंगे उतना ही radiation लगने की सम्भावना कम रहेगी और मरीज को भी कम समय के लिए radiation area में रखना चाहिए। radiation से होने वाला exposure समय के समानुपाती होता हैं। 

अतः ALARA  सिद्धांत का पालन करते हुए कार्य करना चाहिए।

2. Distance ( दूरी )

Radiation exposure की दर कम करने के लिए radiation source से अधिक से अधिक दूरी बनाकर कार्य करना चाहिए।  source से जीतनी अधिक दूरी होगी उतनी ही radiation की intensity दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होती है ।

3. Shielding ( ढाल / परिरक्षण )

Radiation area में कार्य करते समय विकिरण से बचाव के लिए उचित परीरक्षण पदार्थ या सुरक्षा उपकरण का प्रयोग करना चाहये।

जैसे -: लेड बेरियर , लेड एप्रिन का प्रयोग इस दौरान करना चाहिए । जिसकी मोटाई 1.5 mm होनी चाहिए। 

radiation protection सिद्धांत ALARA सभी सजीव प्राकृतिक रूप से निर्मित तथा मानव निर्मित radiation source के संपर्क में आते है या जो व्यक्ति ionization Radiation के सम्पर्क में आता है तो उसके शरीर में biological   हानिकारक परिवर्तन हो सकते हैं । इसलिए व्यावसायिक कार्मिकों / रेडियोग्राफर आदि की radiation exposure dose की मात्रा इष्टतम ( निम्नतम ) रखी जानी चाहिए। इसे ALARA सिद्धांत कहते है। 

अतः radiation exposure को कम से कम रखने के लिए उपयुक्त नियंत्रण उपाय अपनाने चाहिए। ताकि न्यूनतम जोखिम के साथ अधिकतम लाभ उठाया जा सके । अर्थात ALARA सिद्धान्त के अनुसार radiation source से अधिकतम दूरी बनाकर तथा radiation area में कम से कम समय व्यतीत करना चाहिए।

Note -: यदि अति आवश्यक नही हो तो x-ray परीक्षण नही कराने चाहिए। बहुत अधिक आवश्यक हो तब ही  एक्सरे कराने चाहिए। जब निदान ( diagnose ) के लिए अन्य कोई दूसरी तकनीक सम्भव नही हो। साथ साथ ही इस दौरान सुरक्षात्मक उपाय अपनाने चाहिए। जिसे कम से कम विकिरण प्राप्त हो सके। 

गर्भवती महिलाओं के एक्सरे नही करने चाहिए। विशेषकर 8-15 सप्ताह के गर्भ में तो बिल्कुल नही करने चाहिए । क्योंकि इस अवधिकाल मे गर्भवती महिला को radiation लगने पर पैदा होने वाले बच्चे में मानसिक विकलांगता या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी की बहुत अधिक सम्भावना होंती है। अति आवश्यक होने पर गर्भवती महिला के एक्सरे करते समय pelvic area लैड एप्रिन से cover कर देना चाहिए। 

एक्सरे किये जाने वाले अंग के अलावा दूसरे अन्य अंगों की radiation से बचाना चाहिए। विशेषकर gonades को बचाना अतिआवश्यक होता हैं। साथ ही साथ एक्सरे बीम को सीमित ( collimated )  कर देना चाहिए।

Construction of x-ray tube

Construction of x-ray tube

 एक्स-रे का उत्पादन ऊर्जा रूपांतरण के द्वारा होता है जिसमें तेज गतिशील इलेक्ट्रॉन टारगेट मटेरियल पर टक्कर करते हैं x-ray ट्यूब पायरेक्स ग्लास की बनी होती है जिसके वैक्यूम(निर्वात) में दो इलेक्ट्रोड स्थित होते हैं । 
Construction of x-ray tube in hindi



Xray tube के निम्न भाग है

1. Glass envelope

Glass enclosure borosilicate का बना होता हैं । जो xray tube में दो इलेक्ट्रोड को निर्वात में सील कर देते हैं। 

2. Cathode

X-ray ट्यूब का नेगेटिव टर्मिनल ना होता है इसके निम्न भाग है-
A. Connecting  wire 
B. Filament
C. Focusing cup

A. Connective wire

कनेक्टिव वायर फिलामेंट को वोल्टेज ( average about 10v ) तथा धारा amp ( average about 3-5A ) सप्लाई करता है । 

B. Filament 

  यह xray tube के लिए इलेक्ट्रॉन का स्त्रोत होता है । एक्स-रे ट्यूब में उत्पन्न x-ray फोटोन की संख्या कैथोड से एनोड  की ओर जाने वाले इलेक्ट्रॉन की संख्या पर निर्भर करती है । फिलामेंट टंगस्टन वायर का बना होता है । तथा इस tungsten वायर को एक कुंडली मे coil किया गया होता है । इस वायर डायमीटर  0.2mm रोता । कुंडली के चक्र का व्यास 0.2 cm होता है । तथा इस कुंडली की लंबाई 1 सेंटीमीटर या इससे कम  होती है । आधुनिक xray tube में एक या दो फिलामेंट होते हैं इनमें एक फिलामेंट बड़ा तथा दूसरा छोटा होता है । यह फिलामेंट side by side या ऊपर नीचे लगे होते हैं । एक बार मे सिर्फ एक ही फिलामेंट एक्सपोज़र के काम आता है।

C. Focusing cup

कैथोड से निकलने वाले इलेक्ट्रॉन एक बीम या पुंज  के रूप में निकलते हैं तथा एनोड की ओर गति करते हैं । इलेक्ट्रॉन-इलेक्ट्रॉन के मध्य प्रतिकर्षण के कारण यह इलेक्ट्रान बीम फैलने लगता हैं। तथा टारगेट की एक बहुत बड़े एरिया पर टक्कर करते हैं । जिससे उतपन्न xray की क्वालिटी अच्छी नही होती हैं।इलेक्ट्रॉन बीम के प्रसार को रोकने के लिए focusing  cup काम में लिया जाता है ।  यह focusing cup काफिलामेंट जितना ही negative charge होता है । फोकसिंग कप इलेक्ट्रॉन बीम के ऊपर एक इलेक्ट्रिक फ़ोर्स लगाता है । जिससे इलेक्ट्रान एनोड की सतह पर requaired size and shape में फोकसित होती है। फोकसिंग कप Ni (निकल)का बना होता हैं ।

3. Anode 

यह xray tube का पॉजिटिव टर्मिनल होता है । एनोड वह स्थान होता है जंहा पर कैथोड से उत्सर्जित इलेक्ट्रान टक्कर करते हैं और एक्सरे का निर्माण करते हैं। एनोड उच्च परमाणु संख्या वाली धातु का बना होना 'चाहिए । जिससे की इलेक्ट्रॉन ऊर्जा का एवक्सरे ऊर्जा में परिवर्तन अधिकतम हो सके । एनोड उच्च गलनांक वाले धातु का बना होना चाहिए ।जिसकी विशिष्ट ऊष्माधारिता एवं तापचालकता (Heat Capacity) हो । टंगस्टन (w) की परमाणु संख्या अधिक (74) होती है एवं इसका गलनांक भी 3370℃होता है। उपरोक्त गुण टंगस्टन में होने के कारण आदर्श एनोड के रूप में टंगस्टन धातु का प्रयोग किया जाता है । मॉर्डन xray tube एनोड में टंगस्टन के साथ साथ 5-6% रेनियम मिलाया जाता है। जिससे एनोड तड़कता नही है।ऐसा करने के लिए रेनियम मिश्रित टंगस्टन की परत मोलिब्डेनम धातु के आधार पर चढ़ाई जाती है।

Sacro iliac joint AP oblique x-ray

Sacro iliac antero posterior oblique projection 

यह दोनों side की तुलना करने के लिए किया जाता हैं।

Position of patient and cassette 

Patient को table पर supine  लेटाते है। इस position से patient को 15 - 25 डिग्री उस तरफ rotate किया जाता हैं जिस तरफ का examine नही किया जाना है। उठे हुए तरफ की anterior superior iliac spine posterior superior iliac spine से lateral रहनी चाहिए। उठी हुई तरफ को support के लिए non-opaque pads को truck तथा उठे हुए thigh के नीचे रखते है। pad को comfort के लिए knee के बीच में रखते हैं। 





Direction and centring of the x-ray beam

उठी हुए तरफ के anterior superior iliac spine से 2cm medial में centre देते हैं। तथा central ray को cassette के लम्बवत देते है।





Note -: यदि इस joint के inferior part को clear देखना आवश्यक है तो central ray को 15 डिग्री cranially angle देते हैं। तथा centre को उठी हुए तरफ के superior iliac spine के 2cm medial और 5cm inferior पर देते है।

Radiotherapy / रेडियोथेरेपी

 Radiotherapy / रेडियोथेरेपी 

Radiotherapy disease ( primary tumor and malignant tumor ) के  treatment  के लिए use में लेते हैं। यह मुख्य रूप से cancer के treatment में use लेते है। radiotherapy के अंदर five energy particles or wave  जैसे कि x-ray , गामा  रे electron beam के द्वारा center को destroy or damage किया जाता है। 

Radiotherapy in hindi




Radiotherapy दो प्रकार से की जाती हैं।

1. Externally radiotherapy

इस प्रकार की radiotherapy में  radiation beam को  body के outside से दी जाती हैं। radiation source को patient से 80-150 cm दूर रखते है। इस प्रकार की radiotherapy में मुख्य रूप से telecobalt ,  linac का उपयोग किया जाता हैं।

2. Internal radiotherapy ( brachytherapy )

इस प्रकार की radiotherapy में radiation source को body के अंदर implement किया जाता हैं। और tumor के पास में रखा जाता हैं। 

यह तीन प्रकार की है-

A. Interactivity 

इसके अंदर radiation source  को body के अंदर रखा जाता हैं। 

Exa-: ractum or utrus  

B. Interstitial ( intra organ )

इसके अंदर source को directly soft tissue या tumor के पास रखा जाता हैं।

C. Surface mould 

इस प्रकार की radiotherapy में  source को tumor से कुछ दूरी पर रखते है। यह दूरी 0-5cm होती हैं। यह मुख्यतः skin cancer के उपचार के लिए उपयोग की जाती हैं।

Types of grid/grid pattern

Types of grid/grid pattern

1. Linear grid 

इसमे lead stripes X-ray table की longitudinal(अनुदैर्ध्य)/long axis के समांतर होती है।
अधिकांश xray टेबल में lenear ग्रिड लगा होता है । इसका मुख्य फायदा यह होता है कि बिना किसी प्राइमरी रेडिएशन loss के xray tube को ग्रिड  की लेंथ में angle दे सकते हैं।
Linear grid in hindi



2. Crossed grid

Crossed grid दो superimposed लीनियर ग्रिड से बना  होता है।
Crossed grid का ग्रिड रेश्यो दोनों लीनियर ग्रिड के ग्रिड रेश्यो के sum(योग) के बराबर होता है। 
यदि एक crossed ग्रिड 5:1 तथा 4:1 रेश्यो के दो लीनियर ग्रिड से बना हो , तो इसका function 9:1 रेश्यो के लीनियर ग्रिड के बराबर होता है।
Crossed grid को  oblique technique  जिस पर बीम angulation की आवश्यकता होती है , के उपयोग में नही लिया  जा सकता है। यह इसका सबसे बड़ा  disadvantage होता है।
Crossed grid in hindi



3. Focused grid 

Focused grid में थोडा सा angle दे दिया जाता है। जिससे कि वो एक स्थान पर फोकस हो सके । 
एक focused ग्रिड लीनियर या crossed हो सकता है। 
अधिकांश ग्रिड focused ग्रिड होते हैं।
Linear focused ग्रिड एल स्थान पर एक लाइन  पर converge होते है जिसे convergent line कहते हैं।
Crossed focused grid एक पॉइन्ट पर converge होते हैं जिसे convergent point कहते हैं।
Focused grid in hindi



4. Parallel grid 

इस ग्रिड में lead stripes एक दूसरे के समांतर होती है। जब इन्हें cross section( अनुप्रस्थ काट ) से देखा जाता है तो यह अनंत पर फोकसित या मिलान होती है। अर्थात इसकी कोई convergent line नही होती है।
यह fluoroscopy device में काम मे लिया जाता है।
Parallel grid in hindi



Line per inch -: grid के 1 इंच में उपस्थित lead stripes की संख्या को Line per inch कहते हैं। 
 Line per inch = 25.4mm/D + d

D = thickness of interspace
d = thickness of lead stripes 

5. Moving grid 

Moving grid  का आविष्कार dr. Hollis potter ने 1920 में किया था । तथा काफी सालो से इसे potter buckey grid के रुप मे जाना जाता है। 
Lead stripes की shadow को दूर करने के लिए ग्रिड को आगे पीछे move करवाया जाता है। 
अधिकांश ग्रिड लगातार 1-3 cm आगे पीछे पूरे एक्सपोज़र के दौरान गति करते हैं।
यह movement xray tube के anode का घूमना शुरू होते ही start हो जाता है।
Moving ग्रिड के उपयोग से lead stripes shadow को दूर कर सकते हैं।
 ग्रिड को move कराने के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर काम मे ली जाती है। तथा ग्रिड का movement फ़ास्ट होना चाहिए जिससे कि lead stripes की छाया blur हो जाता है।

Disadvantage of potter buckey grid ( moving grid )

- ये costly होते हैं। system failure होने पर xray tube vibrate करने लग जाती है। ये धीरे धीरे move करते हैं इसलिए एक maximum exposure की आवश्यकता होती है। इससे पेशेंट का रेडिएशन डोज़ बढ़ता है।
- grid cut off -: यह बीम को एंगल देने पर होने वाली प्राइमरी रेडिएशन का loss होता है ।

Anti scatter grid

Anti scatter grid

Grid-:

 रेडियोग्राफिक ग्रिड  lead foil stripes की बनी एक series होती है इन lead foil stripes  के बीच मे low atomic numbre का पदार्थ होता है जो इन stripes को एक दूसरे से अलग रखता है। 
दो stripes के बीच के स्थान( जंहा low atomic numbre  पदार्थ भरा होता है) को interspace कहते हैं। 
Anti scatter grid in hindi



यह interspace radio-transparent Spacer की तरह कार्य करता है। अथार्त इस स्थान से xray बीम के गुजरने पर बीम की intensity पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा।
इसकी खोज dr. Gustav buckey ने सन 1913 में की थी। तथा यह अभी भी बड़े पैमाने में  radiography field में scatter radiation हटाने का प्रभावी तरीका है।
इसमे Primary radiation lead stripes की दिशा में ही निर्देशित होती है तथा यह इनके बीच से पार होकर ग्रिड से बिना प्रभावित हुए xray फ़िल्म  पर पहुंचकर इमेज का निर्माण करती है। 
Scatter radiation मरीज में कही भी उतपन्न हो सकती हैं तथा यह multi-directional होती है अतः अधिकांश स्कैटर रेडिएशन lead stripes से टकराकर कर  अवशोषित हो जाती है तथा केवल कुछ ही मात्रा में फ़िल्म तक पहुंच जाती है।
Lead stripes के मध्य का interspace या तो एल्युमीनियम(Al) से भरा होता है  या organic compound जैसे - wood powder से भरा होता है।
interspace का मुख्य मकसद lead foil stripes को  support प्रदान करना है। 
ग्रिड को सरंचनात्मक मजबूती  प्रदान करने के लिए interspace में एल्युमीनियम मटेरियल भरा जाता है। 
एल्युमीनियम के कारण पेशेंट एक्सपोज़र बढ़ जाता है क्योंकि यह एल्युमीनियम कुछ प्राइमरी रेडिएशन को भी रोक लेती है।

Grid ratio 

Lead stripes की hight तथा उनके बीच की दूरी के अनुपात को grid ratio कहते हैं।
Grid ratio = h/b
Grid ratio = hight of lead stripes / breath of interspace
Grid ratio = 2.0mm/0.25mm =  8 : 1
Grid ratio = 8 : 1
lead stripes की मोटाई लगभग 0.05mm होती हैं । interspace lead stripes से ज्यादा मोटा होता है।
ग्रिड ratio को दो संख्या में व्यक्त किया जाता है जैसे - 10 : 1 जिसमे पहली संख्या वास्तविक रेश्यो होता है तथा दूसरी संख्या सदैव 1 होती है।
ग्रिड रेश्यो एक parameter होता है जो किसी ग्रिड की स्कैटर रेडिएशन को हटाने की क्षमता को मापता है। 
यह रेश्यो 4 : 1 से 16 : 1 के बीच मे होता है।
जितना ज्यादा रेश्यो होता ह उतना ही अच्छा ग्रिड function होता है।

Scattered radiation

Scatter radiation

Scatter radiation को जानने से पहले attenuation को जानना बहुत जरूरी है।
Attenuation -: जब x rays  किसी पदार्थ  को पार करती है तो absorption तथा Deflection   के द्वारा होने वाली x ray beam की intensity में कमी को attenuation कहते हैं।

attenuation केवल प्राइमरी रेडिएशन का ही होता है । 
यह प्राइमरी रेडिएशन या तो पेशेंट को पार चली जाती ह या पुरी तरह अवशोषित होकर रिमूव हो जाती है।
Xray इमेज केवल प्राइमरी रेडिएशन में होती है।
Scatter radiation फ़िल्म क्वालिटी को कम करती है तथा इमेज formation में कोई योगदान नही होता है।
Scatter radiation एक प्रकार का सेकंडरी रेडिएशन होती है। यह तब होता है जब उपयोगी एक्स-रे बीम किसी ऑब्जेक्ट के द्वारा बाधित होती है तब कुछ एक्स-रे स्कैटर हो जाती है।
Scatter radiation in hindi



Factor effecting scatter 

1. KvP 

KvP बढ़ने के साथ साथ स्कैटर रेडिएशन की मात्रा बढ़ती है क्योंकि कॉम्प्टन इफ़ेक्ट की संभावना बढ़ती जाती है।

2. Field size 

Field size बढ़ने के साथ साथ स्कैटर रेडिएशन बढ़ती जाती है क्योंकि ज्यादा फील्ड साइज की xray बीम ज्यादा tissue पर गिरती ह जिससे xray का स्कैटर होने की संभावना बढ़ती है। जिससे ज्यादा स्कैटर रेडिएशन उत्पन्न होती है।

3. Part thickness 

बॉडी पार्ट की थिकनेस बढ़ने के साथ-साथ स्केटर रेडिएशन बढ़ता जाता है तथा निश्चित thickness पर यह एक saturation  पॉइंट पर आ जाता है । 
एक्सरे बीम के रास्ते में tissue की मात्रा ज्यादा होने पर ज्यादा xray बीम का अवशोषण होगा। जिससे ज्यादा स्केटर रेडिएशन उत्पन्न होगी।

Rectification

Rectification

Rectification-: AC current  को DC current में change करने वाले उपकरण को रेक्टिफायर कहते हैं। तथा AC currrent को DC current में convert करने की इस प्रक्रिया को रेक्टिफिकेशन कहते हैं।
Rectifier electric current को सदैव एक ही दिशा में बहने देता हैं दूसरी दिशा में नही बहने देता है । 
Rectifier को सर्किट में श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है ।
 इनको half wave तथा full wave rectifier में डिवाइड किया जाता है।

1. Half wave rectifier

वैक्यूम tube डायोड या सॉलिड स्टेट डायोड से रेक्टिफिकेशन के लिये काम मे लिया जाता है। half wave rectifier में एक सिंगल डायोड काम मे लिया जाता है।
Half wave rectifier in hindi



जब रेक्टिफायर की प्लेट पॉज़िटिव(+) होती है अर्थात यह अग्र बायस {forward baise } पर होता है तो डायोड में से current flow करता है। तथा जब  प्लेट negative {-ve}  होती है अर्थात डायोड पश्च बायस{ backward baise }  पर होती है  तो डायोड से कोई current flow नही होता है।
Half wave rectifier curve in hindi



डायोड सिर्फ एक ही डायरेक्शन में current flow होने देता है। अर्थात AC इनपुट के आधे भाग में जब डायोड फॉरवर्ड बाइस पर हो तो current flow होता है।
 यह सर्किट half wave rectifier कहलाता है।
 इनका उपयोग मोबाइल {अस्थिर} तथा डेंटल units में किया जाता है। 
इससे एक्सपोज़र टाइम दोगुना हो जाता है।

2. Full wave rectifier

Full wave rectifier में एक से ज्यादा रेक्टिफायर लगे होते हैं।
AC voltage A तथा B के किनारे पर लगाया जाता है तथा  आउटपुट resistance {R} के किनारों पर मिलता हैं।
Full wave rectifier in hindi



जब बिंदु A पोजिटिव{+} होता है तो D1 तथा D3 के  द्वारा current flow होता है जो कि R  के किनारों पर प्राप्त होता है। क्योंकि डायोड D2 तथा D4 backward baise पर होते हैं तथा D1 तथा D3 forward baise पर होते हैं। 
अगले half cycle में अब बिंदु A नेगेटिव (-ve) होता है तथा बिंदु B पॉजिटिव (+ve) होता है।इस समय D2 तथा D4 forward baise में होते हैं तथा D1 तथा D3 backward baise  पर होते हैं। current D2 तथा D4 से प्रवाहित होकर R के किनारों पर प्राप्त होता है।
अतः current flow पूरे cycle में प्रतिरोध (R) पर सदा एक ही दिशा में प्राप्त होता है। 
प्रतिरोध (R) पर पूरे cycle के दौरान current मिलता है जो C से D की ओर होता है।
Full wave rectifier curve in hindi



अगर  xray tube को resistance(R) पर कनेक्ट किया जाता है तो इसकी पोलेरिटी सदा एकसमान होती है । 
कैथोड सदा नेगेटिव (-ve) तथा एनोड सदा पॉजिटिव (+ve) होता हैं।
इसे full wave rectifier कहते हैं।
इसके द्वारा एक्सपोज़र टाइम आधा या half हो जाता है।